{"_id":"6a3069460e66286a0203d572","slug":"brics-msme-forum-and-group-meeting-to-be-held-in-agra-on-the-19th-agra-news-c-25-1-agr1067-1085159-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा में 19 को होगी ब्रिक्स एमएसएमई फोरम और समूह की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा में 19 को होगी ब्रिक्स एमएसएमई फोरम और समूह की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय की ओर से 19 जून को ताज होटल एंड कन्वेंशन सेंटर में पहले ब्रिक्स एमएसएमई फोरम और तीसरे ब्रिक्स एमएसएमई-कार्य समूह की बैठक होगी। जिला प्रशासन ने इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
इस दौरान प्रदर्शनी के उद्घाटन और एमएसएमई सचिव भरत खेरा के संबोधन से कार्यक्रम शुरू होगा। सुबह 10:30 से 1 बजे तक तीसरी एमएसएमई कार्य समूह की बैठक होगी। सतत विकास पर राउंड टेबल सेशन आयोजित किया जाएगा। दोपहर 2:30 बजे से शुरू होने वाले मुख्य फोरम में भारत के एमएसएमई की सफलता की कहानियों का प्रदर्शन और विभिन्न देशों की सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी, राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे और उत्तर प्रदेश के एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।