फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brick-laden tractor-trolley overturns after collision with DCM truck; driver has a narrow escape.

Agra News: डीसीएम की टक्कर से ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बाल-बाल बचा चालक

Sun, 28 Jun 2026 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Brick-laden tractor-trolley overturns after collision with DCM truck; driver has a narrow escape.
फतेहाबाद फोटो।बाह फतेहाबाद मार्ग पर बाबा की तिबरिया के पास ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी
फतेहाबाद।बाह-फतेहाबाद मार्ग पर शनिवार सुबह बाबा की तिवरिया के पास डीसीएम की पीछे से टक्कर लगने से ईंटों से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन


हादसा शनिवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। डीसीएम चालक राजेश राठौर झांसी से पत्थर का पाउडर लेकर दिल्ली जा रहा था। ट्रैक्टर चालक दिलीप कुमार निवासी नगला भरी, थाना बसई अरेला, ईंटें लेकर आगरा जा रहा था। बाबा की तिवरिया के पास आगे चल रहे ईंटों से लदे ट्रैक्टर में पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गई। घटना के बाद मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से ट्रैक्टर हटवाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed