{"_id":"5face0dcec99de5c8e64e61c","slug":"bribe-case-tehsildar-send-on-holiday-by-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: रिश्वत मामले में फंसे किरावली के तहसीलदार, डीएम ने पद से हटाया, छुट्टी पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: रिश्वत मामले में फंसे किरावली के तहसीलदार, डीएम ने पद से हटाया, छुट्टी पर भेजा
Thu, 12 Nov 2020 12:45 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:45 PM IST
सार
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया तहसीलदार को पद से हटा दिया है। उन्हें जबरन छुट्टी पर घर भेजा है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में किरावली तहसीलदार राजू कुमार को तीन लाख रुपये रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल मामले में डीएम प्रभु एन सिंह ने पद से हटाकर छुट्टी पर घर भेज दिया है। तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए तीन पेज की चार्जशीट शासन भेजी गई है। राजस्व परिषद इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगा।
अछनेरा के एक किसान से तहसीलदार राजू कुमार पर कृषि भूमि का दाखिला खारिज करने के एवज में तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इसका ऑडियो वायरल हुआ था। डीएम प्रभु एन सिंह ने एसडीएम किरावली सुमित सिंह से जांच कराई। आरोपों की पुष्टि होने पर डीएम के आदेश पर तहसीलदार के खिलाफ तीन पेज की चार्जशीट तैयार की गई। कार्रवाई के लिए शासन को भेजा गया है। राजस्व परिषद से तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित है।
संबंधित खबर: शर्मनाक : तहसीलदार ने मांगी तीन लाख रुपये की रिश्वत, ऑडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
संबंधित खबर: रिश्वत मांगने का मामला: तहसीलदार के खिलाफ चार्जशीट तैयार, शासन को भेजी जाएगी
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया तहसीलदार को पद से हटा दिया है। उन्हें जबरन छुट्टी पर घर भेजा है। फिलहाल किसी को तहसीलदार नियुक्त नहीं किया है। राजस्व परिषद से नए तहसीलदार की नियुक्ति का प्रस्ताव भी भेजा है। त्योहार के बाद किसी को प्रभारी के रूप में चार्ज दिया जाएगा।