{"_id":"5d6570d58ebc3e93d9656c4d","slug":"brazilian-friend-beaten-up-by-foreign-woman-ncr-registered-in-kotwali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः विदेशी महिला से ब्राजील के दोस्त ने की मारपीट, कोतवाली में एनसीआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः विदेशी महिला से ब्राजील के दोस्त ने की मारपीट, कोतवाली में एनसीआर दर्ज
Wed, 28 Aug 2019 12:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची विदेशी महिला साथ में समाजसेविका डॉ. लक्ष्मी गौतम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोषदा मंदाकिनी स्थित एक फ्लैट में घुसकर विदेशी महिला भक्त एवं उसकी नाबालिग बेटी से उसके विदेशी दोस्त ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। समाज सेविका की मदद से विदेशी महिला भक्त ने आरोपी के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कराई है।
मूलरूप से मैक्सिको निवासी रामाप्रिया (31) अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ कोषदा मंदाकिनी के एक फ्लैट में वृंदावन वास कर रही हैं। यहां उसकी मित्रता मूलरूप से ब्राजील निवासी युवक अग्नि प्रज्ञानी (22) से हो गई। युवक कृष्णा शरणम् में वृंदावन वास कर रहा है।
विदेशी महिला ने अग्नि प्रज्ञानी पर आरोप लगाया कि वह गत 16 मई को उसके फ्लैट पर अपने दोस्त आनंद कुमार के साथ आया। उसने उसके और उसकी बेटी के साथ मारपीट की और गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने अपने कुत्ते को भी उसे काटने के लिए उकसाया। इस घटना से वह और उसकी बेटी भयभीत है।

पीड़िता इस मामले को लेकर समाज सेविका डॉ. लक्ष्मी गौतम के पास पहुंची और व्यथा बताई। पीड़ित विदेशी महिला ने घटना की एनसीआर कोतवाली में दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि मैक्सिको की महिला ने अपने दोस्त पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर एनसीआर पंजीकृत कर ली है। जांच की जा रही है।