{"_id":"5e04d3db8ebc3e880537915e","slug":"brave-girl-beaten-the-molester-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जख्मी हाथ का दर्द भूल युवती ने शोहदे को सिखाया ऐसा सबक, जिंदगी भर रखेगा याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जख्मी हाथ का दर्द भूल युवती ने शोहदे को सिखाया ऐसा सबक, जिंदगी भर रखेगा याद
Fri, 27 Dec 2019 12:31 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में एक युवती को घर के पास तीन युवकों ने कार में खींचकर ले जाने की कोशिश की। इस पर युवती युवकों से भिड़ गई और उनके थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। शोर भी मचा दिया। यह देखकर उसके साथी बचाने की कोशिश करने लगे।
शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। यह देखकर कार से उतरकर दो युवक भाग गए, जबकि एक को पकड़ लिया गया। लोगों की मदद से आरोपी को युवती ने पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली युवती बोदला में एक कंपनी के ऑफिस में काम करती है। बुधवार शाम को वो पैदल घर जा रही थी। रास्ते में कार में सवार तीन युवकों ने उसे रोका और एक युवक युवती का हाथ पकड़कर कार में खींचने की कोशिश करने लगा।

दूसरे हाथ से बरसाए थप्पड़
विरोध पर गाली गलौज और अश्लील हरकत की। युवती के एक हाथ में प्लास्टर चढ़ा हुआ था। इसके बावजूद युवती ने दूसरे हाथ से युवक के गाल पर थप्पड़ मारने शुरू कर दिए और उसको पकड़ लिया।
उसके साथी बचाने लगे, लेकिन युवती ने उसको नहीं छोड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। इस पर युवक के साथी कार से उतरकर भाग गए। युवती ने लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पीड़ित युवती की तहरीर पर गालीगलौज, अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी विजय विहार कालोनी निवासी छोटू उर्फ नरेंद्र है। वहीं उसके फरार साथी रामजीत नगर निवासी कन्हैया और सोनू धाकड़ हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

व्हाट्स एप पर धमकी भरे मैसेज
युवती के पिता की मौत हो चुकी है। मां किसी तरह काम करके गुजारा कर रही है। युवती भी नौकरी करती है। उसने साहस दिखाते हुए शोहदे को खुद ही पकड़ा था। भागे हुए आरोपी पीड़ित युवती को धमका रहे हैं। समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।
युवती के व्हाट्सएप नंबर पर भी मेसेज भेजे हैं। इसमें देख लेने की धमकी दे रहे हैं। इससे युवती और उसकी मां दहशत में है। उन्होंने पुलिस सुरक्षा की मांग की है। बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र भी दिया।