{"_id":"690b63fa0ad1c42eaf0896a0","slug":"brass-pots-stolen-by-breaking-lock-of-hardware-shop-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़कर घुसा चोर, पीतल की टोटियां चोरी; मंदिर को भी नहीं छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़कर घुसा चोर, पीतल की टोटियां चोरी; मंदिर को भी नहीं छोड़ा
Wed, 05 Nov 2025 08:20 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 05 Nov 2025 08:20 PM IST
सार
दुकानदार जब सुबह दुकान पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पास की अन्य दुकानों के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया गया, लेकिन चोर सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के प्रकाश नगर में बुधवार तड़के चोरों ने एक हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी की वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
प्रकाश नगर निवासी कृष्णा गुप्ता की गुप्ता हार्डवेयर नाम से दुकान है। बुधवार सुबह करीब तीन बजे एक चोर साइड वाले दरवाजे का ताला तोड़कर दुकान में घुसा और पीतल की टोटियों से भरा बैग तथा मंदिर पर रखे करीब 18 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गया। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो ताले टूटे और अंदर सामान बिखरा मिला। पास की अन्य दुकानों के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया गया, लेकिन चोर सफल नहीं हो सका।
घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में आक्रोश है। थाना प्रभारी ने बताया कि फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर तलाश की जा रही है।