Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brakes of the roadways bus failed ran out of control on road screaming among passengers

UP News: रोडवेज बस के ब्रेक हुए फेल, बेकाबू होकर सड़क पर दौड़ी...सवारियों में मची चीख पुकार; ऐसे टला हादसा

Fri, 02 Aug 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 12:01 AM IST
सार

सवारियों को लेकर एटा जा रही रोडवेज बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। बेकाबू होकर बस सड़क पर दौड़ी तो यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत ये रही कि बस नाले पर चढ़कर रुक गई। 
 

विज्ञापन
brakes of the roadways bus failed ran out of control on road screaming among passengers
रोडवेज बस स्टैंड। फाइल फोटो

विस्तार

फिरोजाबाद में एटा की ओर जा रही शिकोहाबाद डिपो की बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया। इससे वह असंतुलित होकर श्याम बीज एजेंसी के समीप नाले पर चढ़कर रूक गई। गनीमत रही कि बस की गति धीमी थी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


 
Trending Videos

बृहस्पतिवार दोपहर शिकोहाबाद डिपो की बस शिकोहाबाद से चलकर एटा के लिए जा रही थी। सर्विस रोड पर अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। वह असंतुलित हो गई। बस के ब्रेक फेल होते ही बस में मौजूद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने तुरंत ही हादसे की संभावना को लेकर गति धीमी कर रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान श्याम बीज के पास बस चालक ने नाले के ऊपर बस का टायर चढ़ाकर बस को रोक लिया। जिससे नाले के ऊपर रखा ब्लॉक टूट गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बस के रुकते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। हालांकि बस के बीज एजेंसी के पास अनियंत्रित होकर घुसने से लोगों में आक्रोश फैल गया था। विवाद की स्थिति तक पैदा हो गई। इसी दौरान एक बाइक सवार बस से टकराकर गिर गया।  पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, प्रिंस जैन ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। एआरएम शिकोहाबाद शशिरानी ने बताया कि बस चालक द्वारा उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed