{"_id":"6a4e911be1188660f5096b7f","slug":"brahmins-are-not-power-hungry-they-decide-the-direction-and-condition-of-the-country-agra-news-c-421-1-sagr1008-12074-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ब्राह्मण सत्ता का भूखा नहीं, तय करता है देश की दिशा और दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ब्राह्मण सत्ता का भूखा नहीं, तय करता है देश की दिशा और दशा
विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।सपा के ब्राह्मण सम्मेलन में सांसद सनातन पांडे का माला पहनाकर स्वागत करते कार्यकर्
फतेहाबाद। कस्बा फतेहाबाद में बुधवार को आयोजित समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण सम्मेलन में बताैर मुख्य अतिथि सपा सांसद सनातन पांडे ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि ब्राह्मण देश की दिशा और दशा तय करता है, वह सत्ता का भूखा नहीं। उन्होंने चाणक्य का उदाहरण देते हुए कहा कि चाणक्य ने जंगल से एक बालक चंद्रगुप्त को खोजकर मगध का सम्राट बना दिया था, जबकि वे चाहते तो स्वयं भी राजा बन सकते थे।
सांसद पांडे ने आरोप लगाया कि प्रदेश में स्कूल बंद किए जा रहे हैं। गली-मोहल्लों में शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात से आए चार लोग देश की राजनीति चला रहे हैं। इनमें दो लोग देश को बेच रहे हैं और दो लोग उसे खरीद रहे हैं। उन्होंने टैक्स के धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि देश के 52 लाख करोड़ रुपये लेकर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के करीबी 10 लोग भाग गए, लेकिन सरकार आज तक उन्हें पकड़ नहीं सकी। विदेश से काला धन लाकर प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रुपये भेजने का वादा भी पूरा नहीं हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने भगवान परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित किया था, जिसे भाजपा सरकार ने समाप्त कर दिया। इस दौरान महेश सिसोदिया, सुधीर दुबे, श्रीकृष्ण वर्मा, पूर्व चेयरमेन शैलेश यादव, शिवकुमार शर्मा, प्रधान राजेश शर्मा, इंद्रजीत मुखिया, आशुतोष वर्मा आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -
अब तक 38 ब्राह्मणों के एनकाउंटर
सांसद पांडे ने आरोप लगाया कि प्रदेश में ब्राह्मणों को निशाना बनाया जा रहा है। अब तक 38 ब्राह्मणों के एनकाउंटर हुए हैं। उनका कहना था कि पुलिस को किसी को गोली मारने का अधिकार नहीं है, यह काम न्यायपालिका का है। उन्होंने बसपा को भाजपा की सहयोगी पार्टी बताते हुए कहा कि हर चुनाव में बसपा भाजपा का साथ देती है।