फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   boys who came to fix the marriage relationship with two sisters turned out to be robbers

लड़के वालों की करतूत: बेटियों की सगाई के लिए बुलाया, कोल्ड ड्रिंक पीते ही आ गई नींद; आंख खुली तो उड़ गए होश

Fri, 11 Aug 2023 01:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Aug 2023 01:33 PM IST
सार

मथुरा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बहनों संग शादी का रिश्ता तय करने आए लड़के वाले लुटरे निकले। इस बात की जब तक भनक लगी, तब तक देर हो चुकी थी। 
 

विज्ञापन
boys who came to fix the marriage relationship with two sisters turned out to be robbers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुराने बस अड्डे के पास एक धर्मशाला में अपनी बेटियों की शादी तय करने आए भरतपुर के परिवार संग लड़का पक्ष ने टप्पेबाजी कर दी। नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर सामान ले भागे। पीड़ित परिवार ने कोतवाली थाने में शिकायत की है।

विज्ञापन

ये है मामला 

दो सगे भाई महेश व रोहताश निवासी ठुमरैला, अलवर ने बताया कि उनका परिचित बलराम सिंह निवासी भरतपुर ने मथुरा की दो युवतियों से शादी कराने का प्रस्ताव रखा था। बुधवार को लड़का-लड़की पक्ष का मिलना तय हुआ। वह रिश्ता तय करने के लिए बलराम के साथ, परिचित मदन, रतन व सोनू को लेकर शाम चार बजे मथुरा आए। बलराम उन्हें लेकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सामने स्थित शांति धर्मशाला में ले गया और यहां एक कमरा बुक किया। 

ये भी पढ़ें - कातिल बाप: बेटे ने की थी ऐसी हरकत, बर्दाश्त न कर सका बुजुर्ग पिता; बोला- मैं उसे न मारता तो..., इसलिए मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक पीते ही हुए बेहोश 

कुछ देर बाद बलराम का परिचित उनके कमरे में पहुंचा। वह अपने साथ समोसे और कोल्ड ड्रिंक लेकर आया था। बलराम एवं उसके साथी को छोड़कर सभी लोगों ने समोसे खाए और कोल्ड ड्रिंक पी। इसके बाद सभी अचेत हो गए। बृहस्पतिवार सुबह होश आने पर पता लगा कि उनका सामान गायब है। महेश व रोहताश ने बताया कि शादी कराने वाले उनके 80 हजार रुपये व दो जोड़ी करधनी, हथफूल, पायजेब ले गए हैं। 

ये भी पढ़ें - धमाकेदार साउंड और रात का अंधेरा: बीच सड़क पर बेटी का बर्थडे मना रहा था परिवार, भूले सभी नियम; Video हुआ वायरल

विज्ञापन

पुलिस से की शिकायत 

उन्होंने इसकी जानकारी भरतपुर के जिला पंचायत सदस्य रतन सिंह को दी। उनके आने पर वह शिकायत देने कोतवाली पहुंचे। इंस्पेक्टर कोतवाली संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed