फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Boy's side refuses to marry after baby shower ceremony

Agra News: गोद भराई की रस्म के बाद लड़का पक्ष ने किया शादी से इंकार

Sun, 24 Nov 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Nov 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Boy's side refuses to marry after baby shower ceremony
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र की एक युवती से लड़का पक्ष ने गोद भराई रस्म के बाद शादी से इंकार कर दिया है। लड़की पक्ष का आरोप है कि लड़के पक्ष के द्वारा शादी में 15 लाख रुपये व बुलेट बाइक की मांग की जा रही है। जबकि शादी तय करते समय ऐसी कोई मांग नहीं थी। पीड़ित कन्या पक्ष ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर की आवास विकास कालोनी निवासी एक युवती का विवाह करीब पांच माह पूर्व बुलंंदशहर के थाना पहासू के गांव सुरजावली निवासी कृष्णकांत के साथ तय हुआ था। युवती के पिता का आरोप है कि कृष्णकांत, उसके पिता नंदकिशोर, उसकी बहन, दो मामा सहित अन्य लोग 1 जुलाई को उसके घर आए थे। यहां उनकी पुत्री की गोद भराई की। इसके बाद फिर 18 लोगों ने 17 जुलाई को आकर गोद भराई की। शादी तय करते समय मिलनी, गोद भराई, रक्षाबंधन का त्यौहार आदि देने में वह करीब दो लाख रुपये खर्च कर चुके हैं। अब लड़का पक्ष ने शादी में 15 लाख रुपये नकद, एक बुलेट बाइक सहित अन्य समस्त घरेलू सामान की मांग रख दी है। उन्होंने यह मांग पूरी करने से मना कर दी तो आठ नवंबर को लड़का पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। न ही लड़का पक्ष उनके द्वारा खर्च किए गए दो लाख रुपये वापस कर रहा है। इससे परेशान होकर पीड़ित पिता ने महिला थाना में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed