{"_id":"621b669c2e3ed2445c442418","slug":"boyfriend-commits-suicide-12-days-after-girlfriend-death-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा: प्रेमिका की मौत के 12 दिन बाद प्रेमी ने दी जान, कहता था- वो नहीं रही तो मैं इस दुनिया में कैसे रहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: प्रेमिका की मौत के 12 दिन बाद प्रेमी ने दी जान, कहता था- वो नहीं रही तो मैं इस दुनिया में कैसे रहूं
Sun, 27 Feb 2022 05:25 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 27 Feb 2022 05:25 PM IST
सार
एटा में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 12 दिन पहले उसकी प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी थी। दोनों परिवार से अलग एक साथ रहते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के अलीगंज कस्बे में शनिवार रात एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह उसका शव नीम के पेड़ पर लटका मिला। उसके घर में ही उसकी प्रेमिका ने 12 दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से युवक अवसाद में था।
विज्ञापन
परिवार के एक युवक ने बताया कि उसका 30 वर्षीय भाई एक महिला से प्रेम करता था। दोनों परिवार से अलग पति-पत्नी के रूप में रहते थे। 15 फरवरी को उसकी प्रेमिका ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत के बाद से ही भाई उदास रहने लगा था।
विज्ञापन
शनिवार शाम को घर से निकला था युवक
प्रेमिका की मौत के बाद युवक कहता था वह नहीं रही तो मैं इस दुनिया में कैसे रहूं। उसे परिजन काफी समझाते थे। शनिवार की शाम वह घर से निकल गया। रात को लौटकर नहीं आया। रविवार सुबह के समय लोग खेतों पर गए तो उन्होंने पेड़ पर फंदे से शव लटका देखा। सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
Trending Videos
युवक ने अपनी प्रेमिका से दो माह पूर्व मंदिर में शादी कर ली थी। डेढ़ माह से दोनों साथ रह रहे थे। थाना प्रभारी सीपी सिंह ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है।