{"_id":"5bf1ed3ebdec2269724a8aa8","slug":"boy-death-by-shotgun-in-kansa-vadh-on-bhagwat-at-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत में कंस वध के लिए चली गोली से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत में कंस वध के लिए चली गोली से किशोर की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
Updated Mon, 19 Nov 2018 04:22 AM IST
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागवत कथा में कंस वध के लिए चलाई गई गोली किशोर के सीने में जा लगी। गोली लगने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर एएसपी, सीओ समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद परिजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव भदुइया मठ गांव स्थित मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। रविवार शाम भागवत में पेड़ पर लटक रहे कंस के पुतले को लोग मारने के लिए फायर कर रहे थे। तभी अचानक चली गोली मौके पर मौजूद प्रदीप (14) पुत्र सुरेश के सीने में जा लगी।
विज्ञापन
गोली लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर गया और लोगों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में किशोर को उपचार के लिए ले जाया जाने लगा लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। जानकारी पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
परिजनों ने घटना से इलाका पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर एएसपी संजय कुमार एवं सीओ अलीगंज अजय भदौरिया और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस गोली मारने वाले व्यक्ति की जांच कर पता लगा रही है।
भागवत कथा में कंस मारने को गोली चलाई गई थी। गोली किशोर के सीने में लगी है। मामले की जांच कराकर गोली मारने वाले व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है।- संजय कुमार एएसपी एटा