फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bounty criminal absconding for eight years arrested

Agra News: आठ साल से फरार इनामी अपराधी गिरफ्तार

Fri, 22 Nov 2024 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 22 Nov 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bounty criminal absconding for eight years arrested
कासगंज। थाना सोरों पुलिस ने पिछले आठ वर्ष से फरार चल रहे 20 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ न्यायालय ने स्थाई वारंट जारी किया था। यह अपने परिवार के साथ पंजाब में छिपा था। न्यायालय द्वारा इसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना सोरों क्षेत्रांतर्गत गांव भिलौर निवासी लायक सिंह पर अपहरण, जान से मारने के प्रयास सहित चार केस थाना सोरों में पंजीकृत हैं। आरोपी अपने खिलाफ चल रहे केस में न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था और पिछले आठ वर्षों से फरार चल रहा था। इसके चलते न्यायालय द्वारा इसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किए गए थे।
विज्ञापन

साथ ही पुलिस ने इस पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने टीम के साथ इसे सर्विलांस के मदद से बृहस्पतिवार को बरकूला तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि यह अपराधी पंजाब में अपने परिवार के साथ छिप कर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां यह फेरी लगाकर बर्तन आदि बेचने का काम कर रहा था। इसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से न्यायालय द्वारा इसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed