फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bought a cake from Parlor, Demanded money then beating

पार्लर से लिया केक और रुपये मांगने पर करने लगे मारपीट

Mon, 03 Sep 2018 08:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Updated Mon, 03 Sep 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन

मैनपुरी के करहल रोड स्थित अमूल पार्लर पर केक खरीदने आए युवकों से रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद युवकों ने मारपीट कर दी। हंगामा होता देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित पक्ष शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा। बाद में दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया।       

विज्ञापन


करहल रोड निवासी अजय यादव का अमूल पार्लर है। शनिवार की रात करीब नौ बजे कुछ युवक केक खरीदने के लिए पहुंचे। केक खरीदने के बाद रुपये को लेकर दुकान पर बैठे युवक से विवाद हो गया। कहासुनी ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद केक खरीदने आए युवकों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। शोर सुनकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन


उधर किसी ने फोन कर पुलिस को फायरिंग किए जाने की सूचना दे दी। आनन फानन में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। जानकारी करने पर पता चला कि मारपीट हुई थी, फायरिंग की सूचना झूठी निकली। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने पहुंच कर कार्रवाई की मांग की गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद मामला रफा दफा हो गया।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed