फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bottle hit in seller's head for asking for beer money case filed

Agra: बीयर के रुपये मांगने पर विक्रेता के सिर में मारी बोतल, दर्ज हुआ मुकदमा

Tue, 08 Nov 2022 09:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Nov 2022 09:06 PM IST
सार

बीयर के रुपये मांगने पर ग्राहक ने विक्रेता के सिर में बोतल मार दी, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Bottle hit in seller's head for asking for beer money case filed
बीयर की टूटी बोतल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के शहीद नगर में बीयर के रुपये मांगने पर चार युवकों ने विक्रेता से गालीगलौज की। विरोध करने पर सिर में बीयर की कांच की बोतल मार दी, जिससे विक्रेता गंभीर घायल हो गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

राजाखेड़ा, धौलपुर निवासी प्रताप सिंह की शहीद नगर में बीयर की दुकान है। उसने पुलिस को बताया कि रविवार रात को करबला निवासी अरशद खान आया। उसके साथ तीन और लोग थे। उन्होंने आते ही बीयर देने को कहा। बीयर के लिए रुपये की मांगने पर चारों ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। कांच की बीयर की बोतल उनके सिर में मार दी, जिससे उसे चोट लग गई। 

विज्ञापन

दर्ज किया मुकदमा 

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed