{"_id":"62f00b3029d729250458b4e2","slug":"booster-dose-installed-at-350-centers-to-protect-against-corona-mainpuri-news-agr542776497","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव के लिए 350 केंद्रों पर लगा बूस्टर डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव के लिए 350 केंद्रों पर लगा बूस्टर डोज
विज्ञापन
मैनपुरी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को कोरोना से रोकथाम के लिए मेगा बूस्टर डोज कैंप का आयोजन किया गया। जिले में 350 स्थानों पर शिविर लगाकर लोगों को बूस्टर डोज का लाभ दिया गया। 41 केंद्रों पर भाजपा नेताओं ने पहुंचकर टीकाकरण शिविर का शुभांरभ किया। स्वयंसेवक भी मौजूद रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगांव पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रामनेश अग्निहोत्री ने टीकाकरण शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से कोरोना जैसी महामारी पर देश ने जीत हासिल की है। लेकिन अभी हम पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। इसलिए सभी लोग बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं। शहर स्थित सौ शैया अस्पताल में टीकाकरण शिविर का उदघाटन पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान और सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने किया। यहां सीएमओ ने कहा कि जिन लोगों ने दूसरा डोज छह महीने पहले लगवाया था। 18 साल से अधिक उम्र के वे सभी लोग बूस्टर डोज अवश्य लगवा लें। यहां टीकाकरण के दौरान सीएमएस डॉ.एके पचौरी भी मौजूद रहे।
ग्रामीण अंचल में भी पहुंचे नेता और स्वयंसेवक
कुरावली/करहल/बेवर/भोगांव/बरनाहल/ किशनी/ कुसमरा/ ज्योंती/दन्नाहार। अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कोविड-10 बूस्टर डोज शिविर का उदघाटन करने के लिए ग्रामीण अचंल में भी भाजपा नेताओं ने भाग लेकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचेला पर जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने शिविर का उदघाटन किया। जागीर में मनेश सिंह चौहान ब्लॉक प्रमुख जागीर, बेवर में अनिल शाक्या संघ संचालक, बरनाहल में अवधेश यादव जिला पंचायत सदस्य, मानपुरहरी में ज्ञानेंद्र सिंह चैहान जिला उपाध्यक्ष, करहल में अनुजेश प्रताप सिंह, सुल्तानगंज में रामानन्द शास्त्री मंडल अध्यक्ष ने, दन्नाहार में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया ने मेगा कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव का शुभारंभ कर स्वयं को प्रीकॉशन डोज लगवाई।
विज्ञापन
जिले में टीकारकण एक नजर में
प्रथम डोज - 16,85,496 प्रथम
द्वितीय डोज- 1663502
प्रीकॉशन डोज- 90563
कुल डोज- 34,39,561