फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Booking banned in these 10 hotels of Agra

UP: आगरा के इन 10 होटलों में बुकिंग पर लगी रोक, पांच दिन की मोहलत...नहीं तो कर दिए जाएंगे सील

Mon, 03 Feb 2025 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Feb 2025 10:08 AM IST
सार

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के 10 होटलों में बुकिंग पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही इन होटल स्वामियों को नगर निगम ने कर जमा करने के लिए पांच दिन की मोहलत दी है।
 

विज्ञापन
Booking banned in these 10 hotels of Agra
होटल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा नगर निगम की राजस्व टीम ने रविवार को ताजगंज जोन में 10 होटलों में बुकिंग पर रोक लगा दी। इन पर लाखों का गृहकर बकाया है। इन्हें कुर्की वारंट जारी कर टैक्स जमा करने के लिए पांच दिन की मोहलत दी गई है। 
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि 50 हजार से अधिक के बकाएदारों पर नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने कुर्की वारंट जारी कर संपत्ति सील करने के आदेश दिए हैं। ताजगंज जोन में जोनल अधिकारी गजेंद्र सिंह ने 10 होटलों पर कार्रवाई की है। चेतावनी दी है कि होटल स्वामी ग्राहकों की बुकिंग करते है तो सीलिंग के दौरान होने वाली असुविधा के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


इन होटलों पर कार्रवाई 
ताजगंज जोन स्थित होटल प्रशांत जिस पर 1,53,410 रुपये, एसएनजे होटल पर 5,73197 रुपये, होटल विरेन पर 6,74,990 रुपये, होटल विरेन सॉफिटल पर 6,92598 रुपये, होटल टाउन हाउस इन पर 3,12285 रुपये, होटल मेजेस्टिक हाइट्ज पर 1,56954 रुपये, होटल अरमान पैलेस पर 2,70088 रुपये, होटल शिवनया पर 1,00540 रुपये, होटल डेल्टा पर 1,12787 रुपये और होटल मनीराम पर 4,26418 रुपये का टैक्स बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed