{"_id":"5dd1199f8ebc3e54d61e10f9","slug":"book-reading-in-cafe-new-caluture-famous-in-city-of-taj-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के शहर में अब 'नया दौर', एक हाथ में चाय का प्याला, दूसरे में किताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल के शहर में अब 'नया दौर', एक हाथ में चाय का प्याला, दूसरे में किताब
Sun, 17 Nov 2019 03:28 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 17 Nov 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
किताबों से सजा शिरोज हैंगआउट कैफे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हाथ में चाय का प्याला, दूसरे में किताब। शहर की जीवनशैली का एक हिस्सा बनते जा रहे कैफे कल्चर में यह नया ट्रेंड है। इन कैफे में खाने-पीने के साथ आप अपनी पसंद की पुस्तक भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगता। बस, यहां की लाइब्रेरी में आपकी पसंद की पुस्तक होनी चाहिए। किताबों से दोस्ती पसंद करने वालों के बीच यह व्यवस्था चल निकली है। मुख्य रूप से फतेहाबाद रोड, संजय प्लेस, कमला नगर में ऐसे कैफे हैं।
दान की किताबों से सजा है शिरोज हैंगआउट कैफे
ताजनगरी फेज-1 स्थित शिरोज हैंगआउट कैफे की लाइब्रेरी में करीब 1000 किताबें हैं। हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपन्यास, कविताएं, राजनीति के साथ शायरी तक। महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर आपको अध्ययन करना है तो यह लाइब्रेरी आपकी पसंद की जगह बन जाएगी।
तेजाब हमले की पीड़ित महिलाओं द्वारा संचालित कैफे में ये सभी किताबें लोगों ने दान की हैं। कवि गोपालदास नीरज के परिजनों ने भी यहां उनकी किताबें दान की थी। हैरी पॉटर सीरीज के ब्रिटिश अभिनेता जैसन आइजैक्स ने ‘हैरी पॉटर एंड आर्डर ऑफ फीनिक्स’ दान की है।कैफे के केतन दीक्षित ने बताया कि यहां बड़ी संख्या में पर्यटक भी आते हैं। बुक लांचिंग और बुक रिडिंग सेशन होते हैं।

दयालबाग स्थित एक कैफे
- फोटो : अमर उजाला
दयालबाग स्थित एक कैफे में किताबों के साथ वाद्य यंत्र भी रखे गए हैं। युवाओं की अधिक संख्या आती है। यहां की लाइब्रेरी में लेखकों की किताबों का का मुकम्मल संग्रह मिल जाएगा, खासकर आधुनिक लेखकों का।
चेतन भगत, खुशवंत सिंह, किरन देसाई, रमेंद्र सिंह जैसे लेखकों की यहां लगभग 250 किताबें हैं। किताब पढ़ने के साथ आप गिटार, पियानो बजा सकते हैं। हर टेबिल पर एक लूडो भी रखा गया है।
संजय प्लेस: बिरयानी चाय के साथ अंग्रेजी साहित्य
संजय प्लेस में अंग्रेजी साहित्य को पसंद करने वालों के लिए यह जगह है। बिरयानी चाय के साथ हैरी पॉटर शृंखला का आनंद ले सकते हैं। यहां करीब सौ किताबें हैं। कैरी बैरेट की भी कई प्रसिद्ध किताबें हैं।