फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bone Immersion Of Wing Commander Prithvi Singh in Hari padi in Soronji

हेलीकॉप्टर हादसा: गंगा में प्रवाहित हुईं शहीद पृथ्वी सिंह चौहान की अस्थियां, बेटा-बेटी ने निभाई विसर्जन की रस्म

Fri, 17 Dec 2021 02:33 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 17 Dec 2021 02:33 PM IST
सार

सोरोंजी के बराह घाट पर हाथों में तिरंगा लेकर शहीद पृथ्वी सिंह चौहान की अस्थि विसर्जन के समय लोग मौजूद थे। पत्नी के साथ बेटा और बेटी ने रस्म पूरी की।

विज्ञापन
Bone Immersion Of Wing Commander Prithvi Singh in Hari padi in Soronji
अस्थि विसर्जन करते परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद हुए विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान की अस्थियां शुक्रवार को गंगा में प्रवाहित हुईं। सोरों घाट पर अस्थियों को प्रवाहित किया गया। अस्थियां प्रवाहित करने के लिए परिजन आगरा से सुबह गंगा घाट के लिए रवाना हुए। शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान की अस्थियां उनके पुत्र अविराज, पुत्री आराध्या और पत्नी कामिनी सिंह चौहान ने आदितीर्थ शूकरक्षेत्र, सोरोंजी स्थित हरि की पैड़ी (वराह-कुंड) में विसर्जित कीं। वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंख नम हो गई।

विज्ञापन

सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ थे पृथ्वी सिंह चौहान
आठ दिसंबर को वायुसेना का हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर क्षेत्र में क्रैश हो गया था। जिसमें जनरल बिपिन रावत, पत्नी सहित 14 जवानों के साथ वेलिंग्टन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज जा रहे थे। रास्ते में ये हादसा हुआ। हेलीकॉप्टर हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत के साथ आगरा के लाल विंग कमांडर पृथ्वी सिंह भी शहीद हो गए थे। सरन नगर निवासी पृथ्वी सिंह चौहान ही हेलीकॉप्टर के पायलट थे। उनका अंतिम संस्कार आगरा में किया गया था। शहीद के सम्मान में महापौर ने सरन नगर का नाम शहीद पृथ्वी सिंह नगर रखने की घोषणा की है। वहीं ताजगंज मोक्षधाम के नए स्थल को भी शहीद के नाम पर समर्पित किया गया है। शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आगरा आए थे।
विज्ञापन

चार बहनों के इकलौते भाई थे पृथ्वी
शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान चार बहनों के इकलौते भाई थे। उनकी दो बहनें आगरा में ही रहती हैं। शहीद पृथ्वी सिंह चौहान ने आगरा के मिलिट्री अस्पताल में मां की आंख के इलाज के लिए कहा था, लेकिन उससे पहले ही पृथ्वी उनकी आंखों से ओझल हो गए। आर्मी स्कूल में दाखिले के बाद पृथ्वी सिंह ने एयफोर्स ज्वाइन की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...
हेलीकॉप्टर हादसा: शहीद हुआ आगरा का लाल, बेटे पृथ्वी का दिया तोहफा देख बार-बार रो रहे पिता, कहा था-ये घड़ी आपके लिए, कभी नहीं रुकेगी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed