फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bolt got stuck in the windpipe of a six year old innocent SN doctors saved his life

UP: छह साल के मासूम की सांस नली में फंसा बोल्ट, एसएन के चिकित्सकों ने बचाई जान

Fri, 10 Jan 2025 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Jan 2025 10:12 AM IST
सार

एसएन कॉलेज में एक ऐसा बच्चा आया, जिसकी सांस नली में बोल्ट फंसा हुआ था। चिकित्सकों ने ये बोल्ट निकालकर उसकी जान बचाई। 

 

विज्ञापन
bolt got stuck in the windpipe of a six year old innocent SN doctors saved his life
सांस नली से निकाला बोल्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में 6 साल के मासूम की सांस नली में फंसे बोल्ट को निकालकर जान बचाई गई। बच्चे की हालत ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


एसएन के ईएनटी रोग विभाग की डॉ. सलोनी सिंह बघेल ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 6 बजे मधुनगर निवासी बल्लू बेटे कन्हैया को लेकर इमरजेंसी आए। बताया कि खेलते समय बच्चे ने बोल्ट निगल लिया। एक्सरे करने पर बोल्ट सांस नली के अंत तक पहुंच गया था। इससे बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। हालत बिगड़ती जा रही थी। 


एंडोस्कॉपी करने के लिए बच्चे को बेहोश करना जरूरी था। इसके लिए 4 घंटे तक खाली पेट होना जरूरी है। इस पर रात के 10 बजे बोल्ट निकाला। टीम में डॉ. दीपा, डॉ. लाहिरी, डॉ. अनुभव और डॉ. श्रेया रहीं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed