फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bollywood actress bhoomi pednekar watched the taj mahal

भूमि पेडनेकर ने किया ताजमहल का दीदार, यूं बयां किए जज्बात

Sat, 03 Feb 2018 05:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 03 Feb 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
bollywood actress bhoomi pednekar watched the taj mahal
वॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला
दम लगा के हईशा, टॉयलेट-एक प्रेम कथा और शुभ मंगल सावधान जैसी फिल्मों में अभिनय का कमाल दिखा चुकी अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने गुरुवार को ताजमहल का दीदार किया। 
विज्ञापन


धौलपुर में अपनी नई फिल्म सोन चिरैया की शूटिंग कर रहीं भूमि ने गुपचुप तरीके से आकर ताज देखा और इसके दीदार की खुशी को सोशल मीडिया पर बयान किया। कई पोज में फोटो खिंचवाने के साथ उन्होंने इन्हें अपलोड किया।
विज्ञापन


बिना किसी बाउंसर और सुरक्षाकर्मी के भूमि पेडनेकर ने शूटिंग टीम की महिला सदस्यों के साथ ताज का दीदार किया। उनके आने की किसी को भनक तक न लगी। भूमि को ताज में भी  कोई पहचान न सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

bollywood actress bhoomi pednekar watched the taj mahal
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने सेंट्रल टैंक और डायना सीट पर फोटोग्राफी कराई। फेसबुक एकाउंट पर उन्होंने शुक्रवार को अपने फोटो अपलोड किए और दीदार की खुशी बयां की।

भूमि इन दिनों धौलपुर के पास चंबल के बीहड़ में सोन चिरैया की शूटिंग कर रही हैं। इसमें वह बुंदेलखंडी ग्रामीण महिला की भूमिका में हैं। 

फिल्म के निर्देशक अभिषेक चौबे हैं और लीड किरदार सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं। सुशांत फिल्म में एक डकैत की भूमिका में हैं। फिल्म में आशुतोष राणा, मनोज वाजपेयी और रणवीर शौरी भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed