फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bollards installed at the intersections were broken car had Haryana number got caught in CCTV cameras

Agra: चौराहों पर लगे बोलार्ड तोड़ दिए...हरियाणा नंबर की थी कार, सीसीटीवी कैमरों में हो गए कैद

Fri, 30 May 2025 11:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 May 2025 11:49 AM IST
सार

आगरा में हरियाणा नंबर की कार के वाहन चालक की करतूत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। आरोपी ने  ट्रैफिक संचालन के लिए लगाए गए बोलार्ड को तोड़ डाले। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए  पुलिस को नगर निगम ने पत्र भेजा है।
 

विज्ञापन
bollards installed at the intersections were broken car had Haryana number got caught in CCTV cameras
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा शहर के चौराहों पर ट्रैफिक संचालन के लिए लगाए गए बोलार्ड को तोड़ने वाले वाहन स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को नगर निगम ने पत्र भेजा है।
विज्ञापन


बीते दिनों सुभाष पार्क के पास लगाए गए बोलार्ड को हरियाणा नंबर की कार एचएच 55 एबी 0765 ने तोड़ दिया था। नगर निगम ने इस पर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए डिप्टी पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि नगर निगम की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। चौराहों पर या सड़क पर सौंदर्यीकरण के कार्यों या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाता हुआ जो भी पाया जाएगा, उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शहर के लोगों से भी कहा है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की सूचना संबंधित विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed