फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Boiling on water... commotion on the highway for two hours, five km long jam

Agra News: पानी पर उबाल... दो घंटे हाईवे पर हंगामा, पांच किमी लंबा जाम लगा

Mon, 13 Apr 2026 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Boiling on water... commotion on the highway for two hours, five km long jam
हाईवे रोककर प्रदर्शन
आगरा। ट्रांस यमुना क्षेत्र में 15 दिनों से पानी को तरस रहे लोगों का रविवार को धैर्य टूट गया। सुबह 10 बजे अलीगढ़ हाईवे पर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने हाथों में लाठी-डंडे लेकर जाम लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि 15 दिन पहले पुलिया निर्माण के दौरान पाइपलाइन टूटने से हजारों लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। हाईवे पर हंगामे से करीब पांच किमी लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर करीब 12 बजे जाम खुलवाया।
विज्ञापन

अलीगढ़ हाईवे पर सुबह 10 बजे आक्रोशित लोग ईंट-पत्थर, बांस-बल्ली सड़क पर रखकर बैठ गए। आवागमन बाधित होने से रामबाग से खंदौली तक वाहनों की कतार लग गई। जाम में एंबुलेंस से लेकर सैकड़ों वाहन तक फंसे गए। सूचना मिलने पर करीब 11:15 बजे पुलिस पहुंच गई। करीब 45 मिनट तक मान-मनौव्वल के बाद लोगों को शांत कराया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन

माता वाली गली निवासी संजीव कुमार ने बताया कि करीब 15 दिन पहले नाला निर्माण के दौरान निगम कर्मचारियों ने पुलिया तोड़ दी थी। खुदाई के दौरान पानी की पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण करीब 12 हजार लोगों की जलापूर्ति ठप हो गई। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। मजबूर होकर रविवार को लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्रेम कुमारी ने बताया कि निगम कर्मचारियों की लापरवाही के कारण पाइपलाइन टूट गई, जिससे नाले का गंदा पानी भी पाइपलाइन में जाने लगा। लीकेज के कारण मोहल्ले में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई और रास्ता भी बंद हो गया। वहीं, विशाल वर्मा ने बताया कि नहाने के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

----------------
उपलब्ध कराएंगे टैंकर
टंकियों की सफाई का काम पूरा हो चुका है। आपूर्ति बाधित नहीं है। पुलिया निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त लाइन की जांच कराकर उसे ठीक कराया जाएगा। तब तक टैंकर से पानी उपलब्ध कराएंगे। - एके राजपूत, महाप्रबंधक, जलकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed