{"_id":"6aabf6cd4885f84e270582b0","slug":"bogus-firm-used-fake-documents-to-claim-rs-1-02-crore-itc-fir-registered-in-agra-2026-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किरायानामा से लेकर बिजली बिल तक फर्जी: आगरा में यूं बनाई गई बोगस फर्म, एक करोड़ की आईटीसी ठगी; प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरायानामा से लेकर बिजली बिल तक फर्जी: आगरा में यूं बनाई गई बोगस फर्म, एक करोड़ की आईटीसी ठगी; प्राथमिकी दर्ज
Fri, 18 Sep 2026 07:33 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 18 Sep 2026 07:33 AM IST
सार
आगरा में बोगस फर्म के जरिए 5.69 करोड़ रुपये की फर्जी इनवर्ड सप्लाई दिखाकर 1.02 करोड़ रुपये की आईटीसी क्लेम और उपयोग करने का मामला सामने आया है। जांच में फर्म के पते पर कोई कारोबार नहीं मिला और ऑनलाइन लगाए गए किरायानामे व बिजली बिल भी फर्जी पाए गए। मामले में फर्म संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा में बोगस फर्म से एक करोड़ से अधिक की आईटीसी क्लेम का एक और मामला सामने आया है। थाना लोहामंडी में टेढ़ी बगिया की एमएस निहाल ट्रेडिंग कंपनी के स्वामी निहाल के खिलाफ धोखाधड़ी कूटरचित दस्तावेज की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
आरोप लगाया गया है कि ऑनलाइन आवेदन में फर्जी पते का बिजली बिल, किरायानामा लगाया गया। विशेष अनुसंधान शाखा की जांच में फर्जीवाड़ा सामने आ गया। उपायुक्त राज्य कर खंड 4 जितेंद्र कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपी के ऑनलाइन जीएसटी पोर्टल पर उपलब्ध डाटा की समीक्षा की गई। फर्म ने 10 जुलाई 2018 को पंजीकरण प्राप्त किया। फर्म स्वामी व्यापार स्थल का पता शाॅप नंबर बगिया का दर्ज किया। इसके साथ ही ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, एक्सिस बैंक का खाता दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक आयुक्त राज्य कर आगरा सेक्टर ने 21 अक्तूबर 2019 को पंजीकरण निरस्त कर दिया था। विशेष अनुसंधान शाखा की जांच में व्यापार स्थल के घोषित पते पर फर्म अस्तित्व में नहीं मिली। इसके मालिक टेढ़ी बगिया निवासी शमशेर खान का बिजली का बिल लगाया गया था। मगर उन्होंने किरायानामा देने से इन्कार किया। फर्म के नाम और व्यापार के बारे में भी जानकारी नहीं थी।
दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड किए गए थे। फर्जी फर्म से 5.69 करोड़ की बोगस इनवर्ड सप्लाई प्राप्त की। इसके बाद 1.02 करोड़ की आईटीसी का क्लेम एवं यूटिलाइज किया गया। इसके अलावा 53886914.60 की आउटवर्ड सप्लाई घोषित करते हुए 4659108.28 की बोगस आईटीसी पास ऑन की गई।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आईटीसी की चोरी के कई मामले सामने आ चुके हैं। इनमें पुलिस लगातार जांच कर रही है। थाना लोहामंडी पुलिस प्रत्येक मामले में जांच कर कार्रवाई कर रही है। पूर्व के मामले में आरोपियों को गिरफ्तारी भी हो चुकी है।