Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Body of newlywed woman found hanging under suspicious circumstances

ससुराल में 38 दिन भी न जी सकी मोनिका: एक पैर पलंग और दूसरा कुर्सी पर, इस हाल में मिली नवविवाहिता की लाश

Sat, 14 Mar 2026 06:00 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 14 Mar 2026 06:00 PM IST
सार

पति ने पत्नी के परिजनों को काल कर बेटी के आत्महत्या करने की सूचना देकर फोन काट दिया। जब परिजन माैके पर पहुंचे पुलिस शव को कब्जे में ले चुकी थी। परिजनों ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Body of newlywed woman found hanging under suspicious circumstances
नवविवाहिता का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। उसकी 4 फरवरी को शादी हुई थी। 5 दिन पूर्व पति झगड़ा कर जबरन मायके से लेकर आया था। परिजन ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। पति से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


मलपुरा नहर निवासी बाइक मैकेनिक रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि 4 फरवरी को बेटी मोनिका(19) की शादी ताजगंज के 100 फुटा रोड स्थित खिन्नी का बाग निवासी नितिन ओझा(26) पुत्र नरेंद्र के साथ धूमधाम से की थी। शादी के बाद ही ससुरालीजन अलग-अलग मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। नितिन और उसकी मां रजनी, बेटी को मायके वालों से बात नहीं करने देते थे। जेठ -जेठानी और देवर छोटी छोटी बात पर ताने मार रहे थे। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

विवाद के बाद बेटी 10 दिन पूर्व मायके आई थी। पांच दिन पूर्व सोमवार को नितिन घर आया था और बेटी से काफी झगड़ा करने के बाद दबाव बनाकर साथ ले गया था। ससुराल में बेटी का मोबाइल ले लिया था। शर्त रख दी थी कि जब वो अपने फोन से बात कराएं तभी उनके सामने ही मायके वालों से बात की जाए। शुक्रवार को 2:45 बजे बेटी के ससुर ने बेटी के मौसा को कॉल किया और बताया कि काम खराब हो गया है। मौसा ने खुद संभालने को बोला तो दामाद ने काल कर बेटी के आत्महत्या करने की सूचना देकर फोन काट दिया। जब वह परिजन के साथ पहुंचे, तब तक पुलिस शव को कब्जे में ले चुकी थी। आरोपियों ने बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटका आत्महत्या दिखाने की साजिश की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 
विज्ञापन

एक पैर पलंग और दूसरा कुर्सी पर
मोनिका के भाई सूरज ने बताया कि घटना की जो फोटो उन्हें मिली हैं। उनमें बेटी का सीधा पैर पलंग पर है और उल्टा पैर मुड़ा हुआ कुर्सी पर है। ऐसे हालात में कोई फंदे पर कैसे लटक सकता है। आरोपियों ने उसकी हत्या कर शव लटकाया है। बहन की मौत के बाद भी दमाद नितिन और उसके परिवार वालों की आंख में शिकन नहीं थी। आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

 
विज्ञापन

शादी के लिए की थी मेडिकल स्टोर में नौकरी
सूरज ने बताया कि रिश्ता तय होने के दौरान नितिन और उसके परिजन ने नितिन को मेडिकल स्टोर पर नौकरी और साथ में कंपाउंडर का काम करने की जानकारी दी थी। शादी के दौरान हमने उनकी हर इच्छा का ध्यान रखा। मैरिज होम से लेकर खाने का मेन्यू और दहेज का सामान उनकी मर्जी का दिया गया। शादी के बाद पता चला कि नितिन की शादी कराने के लिए उसके परिजन ने नौकरी पर बिठाया था। शादी तय होने के बाद ही उसने नौकरी छोड़ दी थी।

ये भी पढ़ें-UP: मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताया, तो गुस्से से हो गया आग बबूला; बड़े भाई की बेरहमी से कर दी हत्या
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed