{"_id":"668792345dbdc26f570c7d13","slug":"body-of-navy-chief-engineer-of-agra-will-arrive-in-india-on-july-7-he-died-in-china-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सात जुलाई को भारत आएगी नेवी चीफ इंजीनियर की पार्थिव देह, चीन में हुआ था निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सात जुलाई को भारत आएगी नेवी चीफ इंजीनियर की पार्थिव देह, चीन में हुआ था निधन
Fri, 05 Jul 2024 11:57 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 05 Jul 2024 11:57 AM IST
सार
सात जुलाई को नेवी चीफ इंजीनियर की पार्थिव देह भारत आएगी। चीन में इनका निधन हो गया था। परिवार के लोग अंतिम दर्शन के लिए हर रोज इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
चीफ इंजीनियर अनिल कुमार की फाइल फोटो, परिवार के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी मर्चेंट नेवी के चीफ इंजीनियर अनिल कुमार का चीन में निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह सात जुलाई को भारत लाई जाएगी। दिल्ली एयरपोर्ट से आगरा पहुंचेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने विदेश मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी। 12 जून से पत्नी और बच्चे पार्थिव देह के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री ने बृहस्पतिवार को विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव संदीप कुमार से हुई बातचीत का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है। चीन के शंघाई स्थित वाणिज्य दूतावास ने कहा है कि अनिल कुमार के पार्थिव शरीर को पांच जुलाई को शंघाई-इस्तांबुल फ्लाइट से भेजा जा रहा है। छह जुलाई को इस्तांबुल-दिल्ली फ्लाइट से भारत भेजा जाएगा। यह फ्लाइट सात जुलाई को भोर 4:50 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
चाणक्यपुरी स्थित साईंधाम अपार्टमेंट निवासी अनिल कुमार का 12 जून को चीन में हृदयाघात से निधन हो गया था। पत्नी अंजू लता शिक्षिका हैं। दो बच्चे हैं। वृद्ध मां राम किशोरी भी हैं। अंजू लता पति की पार्थिव देह लाने के लिए प्रयासरत थीं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगा चुकी थीं। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलकर अनिल कुमार के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द स्वदेश मंगवाने का आग्रह किया था। संबंधित कागजात उपलब्ध कराए थे।