{"_id":"6a301cc3f3827f23740e4364","slug":"body-of-missing-woman-found-after-three-days-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तीन दिन बाद मिली लापता महिला की लाश, दीवार के मलबे में दबी हुई थी; दुर्गंध आने पर हुई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तीन दिन बाद मिली लापता महिला की लाश, दीवार के मलबे में दबी हुई थी; दुर्गंध आने पर हुई जानकारी
Mon, 15 Jun 2026 09:09 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 15 Jun 2026 09:09 PM IST
सार
झोपड़ी के पास दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मलबा हटाने पर महिला का शव दबा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज के दौरेठा क्षेत्र से लापता महिला का शव झोपड़ी के पास ही गिरी दीवार के मलबे में तीन दिन बाद दबा मिला। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दौरेठा नंबर दो में मजदूर संजय सिंह कई वर्षों से झोपड़ी बनाकर पत्नी गीता के साथ रहते हैं। 12 जून को पत्नी गीता लापता हो गई थी। परिवार तलाश में जुटा हुआ था। संजय ने बताया कि 12 जून को झोपड़ी के पास बिल्डिंग मटेरियल की दुकान संचालक ने बालू उतरवाई थी। इस दौरान वहां दीवार गिर गई थी।
उस समय किसी को यह अंदाजा नहीं लगा कि गीता उसके नीचे दबी हो सकती है। सोमवार को झोपड़ी के पास दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मलबा हटाने पर गीता का शव दबा मिला। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।