{"_id":"6a078df383d29e35a00dcf6f","slug":"body-of-man-missing-for-three-days-found-murder-suspected-agra-news-c-364-1-ag11019-128987-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन
आगरा। थाना सिकंदरा के प्राक्षी टावर चौकी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सुनारी गांव में प्लाॅट के अंदर झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिला। कुत्तों ने मृतक का चेहरा और गर्दन को खा लिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाम को मृतक की शिनाख्त अलबतिया निवासी सुखबीर (45) के रूप में हुई। वो 3 दिन से लापता थे। परिजन ने हत्या का शक जताया है।
परिजन ने बताया कि सुखबीर का 3 दिन पहले अपने भाई से झगड़े के बाद घर से निकले थे। उन्होंने शर्ट भी नहीं पहनी थी। जींस ही पहनकर निकल गए थे। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने के बाद परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि उन्होंने किसी से रंजिश की बात नहीं कही है। एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है। इसकी रिपोर्ट आना बाकी है। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी जा रही है।