फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Body of female constable's mother found in a drain one kilometer from the crime scene.

Agra News: घटनास्थल से एक किमी. दूर नाले में मिला महिला सिपाही की मां का शव

Tue, 14 Jul 2026 02:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Body of female constable's mother found in a drain one kilometer from the crime scene.
गंगा देवी का नाले में मिला शव
आगरा। थाना मंटोला के सुभाष बाजार में 8 जुलाई को लिंटर ढहने से दो मंजिला दुकान सहित नाले में गिरीं महिला सिपाही अनीता की मां गंगा देवी (60) का शव सोमवार को छठवें दिन मिल गया। घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर आगरा किले के पास पुलिया में शव फंसा हुआ था। सूचना पर परिजन के साथ ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने परिजन को मुआवजे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

घटना बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। सैंया के नगला तेजा गंगा देवी अपनी बेटी अनीता और धेवती अनन्या के साथ सुभाष बाजार आई थीं। नाले के ऊपर केदार नगर निवासी तुलाराम की राधास्वामी क्लाॅथ स्टोर के नाम से साड़ियों और कपड़ों की दो मंजिला दुकान में खरीदारी कर रही थीं। लिंटर ढहने से दुकान नाले में समा गई थी। हादसे में छह लोग दब गए थे। इनमें पांच को निकाल लिया गया था लेकिन गंगा देवी का पता नहीं चल रहा था।
विज्ञापन

उनकी तलाश में दमकल, नगर निगम, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमें लगी थीं। पांच दिन तक तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला था। परिवार के साै से अधिक पुरुष और महिलाओं ने बाजार में ही डेरा जमाए थे। सोमवार दोपहर करीब एक बजे आगरा किले के पास पुलिया पर सफाई कराई जा रही थी। तभी सिल्ट में फंसा हुआ शव नजर आया। पुलिस ने तुरंत शव बाहर निकलवाया। बाद में मृतका के परिजन आ गए। उन्होंने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी हिमांशु गाैरव ने बताया कि शव कीचड़ में फंसा हुआ था। पानी में रहने की वजह से सफेद भी पड़ गया था। मलबा गिरने की वजह से गंगा देवी के शरीर पर कई जगह चोट लगी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

--------------


फूट-फूटकर रोने लगे बेटे
मां का शव मिलने के बाद बेटे सोनवीर, भूरी सिंह और राजकुमार फूट-फूटकर रोने लगे। उन्हें परिवार के लोगों ने संभाला। बेटों ने कहा कि मां तो खरीदारी करने आई थीं। उन्होंने किसी का क्या बिगाड़ा था। लापरवाही ने मां की जान ले ली। पहले से नाले की खराब की स्थिति का पता होता तो वह दुकान पर नहीं जातीं। शव बरामद करने में भी लापरवाही हुई। इस वजह से शव खराब हो गया। पोस्टमार्टम हाउस में सांसद राजकुमार चाहर ने पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया। कहा कि प्रशासन से हर संभव मदद दिलवाई जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

गंगा देवी का नाले में मिला शव

गंगा देवी का नाले में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed