फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bodies of missing girls found in water filled pit

Agra News: लापता बालिकाओं के शव पानी भरे गड्ढे में मिले

Tue, 26 Sep 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 26 Sep 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bodies of missing girls found in water filled pit

विज्ञापन
कासगंज। सोमवार को सोरोंजी थाना क्षेत्र के मानपुर नगरिया गांव स्थित घर से घास काटने के लिए निकलीं बालिकाएं लापता हो गईं। दोनों बालिकाओं के शव मंगलवार को बाढ़ के पानी से भरे गड्ढें में उतराते मिले। बालिकाओं के शव गड्ढे से बरामद करके पोस्टमार्टम को भेजा गया। मौत का कारण पानी में डूबना आया है।

हादसे का शिकार गीता (13) पुत्री किशनपाल एवं सुषमा (12) पुत्री कैलाश चंद्र निवासी मानपुर नगरिया हुई। ये दोनों बालिकाएं आपस में सहेलियां थीं। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह 8 बजे दोनों रेलवे लाइन के किनारे पशुओं के लिए चारा काटने गईं थीं। इस इलाके के गड्ढों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। पैर फिसलने से दोनों बालिकाएं बाढ़ के पानी के गड्ढे में गिरकर डूब गईं। इस घटना को कोई देख नहीं पाया, जिसके कारण किसी को हादसे की जानकारी नहीं हो सकी। दोपहर तक बालिकाएं घर नहीं लौटीं तो परिवार के लोग चिंतित हुए और उन्होंने बालिकाओं की तलाश शुरू की। चूंकि दोनों बालिकाएं पानी की गड्ढे में डूबी हुईं थी इसका उन्हें कतई आभास नहीं था। परिवार के लोग रात्रि तक तलाश में जुटे रहे। मंगलवार सुबह के समय डूबी बालिकाओं के शव उतराते नजर आए। सुबह के समय ग्रामीणों की नजर जब बालिकाओं के शवों पर पड़ी तो गांव में जानकारी दी गई। बालिकाओं के परिजन भी मौके पर आ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गए। दोनों बालिकाओं के शव तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाए गए। दोनों बालिकाओं के शव के पोस्टमार्टम हुए। हादसे की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार अरविंद गौतम मौके पर पहुंचे। इस हादसे से दोनों बालिकाओं के परिवार में चीत्कार मच गया है।
विज्ञापन


वर्जन-
- दो बालिकाओं की मौत के मामले की जानकारी मिली। राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया। नियमानुसार मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।- संजीव कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed