फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bodies of all five teenagers who drowned in the canal recovered after 44 hours

Agra News: 44 घंटे बाद नहर में डूबे सभी पांच किशोरों के शव बरामद

Sat, 13 Apr 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 13 Apr 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bodies of all five teenagers who drowned in the canal recovered after 44 hours
कासगंज। ईद के दिन बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 2 बजे हजारा नहर स्थित झाल के पुल पर एटा जनपद के नगला पोता के रहने वाले नौ किशोर नहर में डूब गए थे। इनमें से चार को उसी दिन बचा लिया गया था। हालांकि डूबकर लापता हुए पांच अन्य किशोरों का पता नहीं चला। उनकी तलाश के लिए चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान इन सभी के शव पूरे 44 घंटे बाद शनिवार को बरामद हो गए। सुबह करीब 10:40 बजे जाहिद नामक किशोर का शव मिलने के साथ ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी फ्लड यूनिट की टीमों के सर्च ऑपरेशन पर ब्रेक लगा। ईद के दिन हुए नहर में किशोरों के डूबने के दर्दनाक हादसे के बाद शुक्रवार को दोपहर करीब 2:10 बजे पहला शव शाहिद नामक किशोर का बरामद हुआ। इसके बाद लगभग तीन बजे दूसरा शव अभिषेक का मिला। इसके बाद कोई शव बरामद नहीं हुआ। रात करीब 11:30 बजे सलमान का शव पुल के पास नहर में उतराता दिखा। उसकी बॉडी पानी में फूलकर ऊपर आ गई थी। रात में परिवार के लोग नहर पर ही डटे हुए थे। एनडीआरएफ की टीम ने रात में ही सलमान का शव बाहर निकाला। उसके बाद सुबह करीब 6 बजे आसिफ का शव टीम ने बरामद किया। यह शव भी गहरे पानी में था। सबसे आखिर में जाहिद का शव शनिवार को सुबह करीब 10:40 बजे झाड़ियों में फंसा मिला। इस तरह से सभी पांच किशोरों के शव नहर से करीब 44 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद हो गए। सभी किशोरों के बरामद हुए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद उनके शव परिजनों के सुपुर्द किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed