{"_id":"589e0ddc4f1c1b905237c24c","slug":"boat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाव से पहुंचीं पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाव से पहुंचीं पोलिंग पार्टियां
नाव से पहुंचीं पोलिंग पार्टियां
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
नाव से पहुंचीं पोलिंग पार्टियां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम बाह विधानसभा क्षेत्र के कलियानपुर भरतार गांव के मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों को बटेश्वर के घाट से यमुना नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा। नाव में सवार होकर पीठासीन अधिकारी जितेंद्र कुमार, रनवीर सिंह ने नदी पार की। नाव के हिचकोले के साथ ही पोलिंग पार्टी के दिलों की धड़कन बढ़ती घटती रहीं। नदी पार करने के बाद उनकी जान में जान आई। वहां से मतदान केंद्र तक ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर गए। इससे पहले अर्द्धसैनिक बल भी ठीक इसी अंदाज में बूथों तक पहुंचा। फतेहाबाद के 24 अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया है। सीआरपीएफ की कंपनी बुलाई गई है। खेरागढ़, किरावली, पिनाहट, फतेहपुर सीकरी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर देरशाम तक मतदान कार्मिक सुबह मतदान के लिए तैयारी करते नजर आए। जबकि अधिकारियों ने बूथों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।