{"_id":"623cb07f58dc5f18f3644aa4","slug":"board-exam-exam-started-at-69-centers-amid-tight-security-kasganj-news-agr5281046107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच 69 केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच 69 केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार से 69 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई। परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक, जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी पूरी नजर बनाए रहे। हाईस्कूल में 2431 और इंटर में 826 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
पहली पाली में हाईस्कूल के परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। कड़ी जांच के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों का प्रवेशपत्र, आधार कार्ड आदि चेक किए गए। पंजीकृत 21036 परीक्षार्थी में से 2431 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। 18605 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इंटरमीडिएट में पंजीकृत 16301 परीक्षार्थी में से 826 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। 15445 परीक्षार्थियों ने अपनी परीक्षा दी। परीक्षा के लिए बनाए गए सभी तीन जोनल, 8 सैक्टर मजिस्ट्रेट, शिक्षा विभाग के सचल दल दोनों ही पालियों में दौड़ लगाते रहे। वहीं सभी केंद्रों पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने केंद्र पर रहकर पूरी निगरानी की। जिससे किसी भी परीक्षा केंद्र से नकल का मामला सामने नहीं आया।
पर्यवेक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
पर्यवेक्षक उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य डाइट एटा डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने बीएवी इंटर कॉलेज के संकलन केंद्र एवं परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। 8:20 पर जीजीआईसी के कंट्रोल रूम का 9:20 पर लटूरी सिंह बोहरे स्मृति इंटर कॉलेज ढोलना, 10:05 पर महेंद्र इंटर कॉलेज गढ़ी, 10:35 पर भगवान देवी कन्या इंटर कॉलेज ढोलना एवं 10:50 पर श्री राणा इंटर कॉलेज ढोलना का निरीक्षण करने पहुंचे। केंद्रों का डबल लॉक, परीक्षा प्रश्न पत्र प्राप्ति एव वितरित हेतु बीजक रजिस्टर एवं परीक्षा संबंधी आवश्यक दस्तावेजों का गहनता से निरीक्षण किया। वही भगवान देवी कन्या इंटर कॉलेज ढोलना मैं कक्ष निरीक्षकों की कमी पाई गई। इसको संज्ञान लेकर अतिरिक्त बेसिक स्टाफ नियुक्त करने हेतु बीएसए को निर्देशित किया गया। इस दौरान समन्वयक जिला विज्ञान क्लब जयंत गुप्ता एवं मॉडल समन्वयक बेसिक शीतल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम से परीक्षार्थियों पर रखी गई ऑन लाइन नजर
परीक्षार्थियों पर ऑन लाइन कंट्रोल रूम से नजर रखी गई। अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी के माध्यम से चल रही निगरानी को चेक किया।केंद्र व्यवस्थापक तथा सैक्टर मजिस्ट्रेट को फोन कर व्यवस्थाओं को सही कर नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए। एएसपी अनिल कुमार सिसोदिया ने भी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी कंट्रोल रूम जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विजय शुक्ला, प्रभारी ई-गवर्नेंस लैब अंशुल माहेश्वरी मौजूद रहे। कंट्रोल रूम से लगातार कॉल करके कक्ष निरीक्षको को कक्ष में रहने के भी निर्देश दिए गए।
परीक्षार्थियों की लगी कतारें
सिढ़पुरा में परीक्षा के पहले दिन परीक्षार्थी सुबह जल्द ही परीक्षा केंद्र पहुंच गए। श्री गांधी इंटर कॉलेज फतेहपुर के परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की लंबी कतारें लग गई। परीक्षार्थियों की जांच करने के बाद प्रवेश दिया गया।
नकल रोकने के लिए गए इंतजाम
गंजडुंडवारा क्षेत्र के हरनरायन इंटर कालेज, नाथूराम सुशीला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शेरवानी इंटर कॉलेज, बेदिक कन्या इंटर कालेज परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए।
सामान करा लिया जमा
अमांपुर कस्बा के मक्खन लाल इन्टर कालेज में परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र आदि चेक किए गए। परीक्षा केंद्र पर बैग आदि लेकर पहुंचे परीक्षार्थियों के सामान को जमा कर लिया गया। पेपर छूटने के बाद यह सामान वापस कर दिया गया।