{"_id":"5e21f5878ebc3e4ad56ac6ae","slug":"board-centre-examination-mainpuri-news-agr425280299","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा की व्यवस्थाओं में लापरवाही बरती तो तैयार रहे कार्रवाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा की व्यवस्थाओं में लापरवाही बरती तो तैयार रहे कार्रवाई को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला स्काउट गाइड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान केंद्र व्यवस्थापकों को 19 जनवरी तक सारी तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने के निर्देश दिए गए।
केंद्र व्यवस्थापकों के साथ हुई बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापक यूपी बोर्ड परीक्षा के मानकों को 19 जनवरी से पहले ही पूरा कर लें। केंद्र पर दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरों के साथ ही राउटर व हाई स्पीड ब्रॉडबैंड की व्यवस्था होनी चाहिए। लाइन जाने के बाद इन्वर्टर व जनरेटर की व्यवस्था भी जरूरी है। डीआईओएस ने कहा कि बोर्ड परीक्षा केंद्र बने केंद्रों के प्रधानाचार्य यह सुनिश्चित कर लें कि अधिकारियों के आदेशानुसार उनसे जो भी जानकारी मांगी जाए उसे तुरंत उपलब्ध कराएं।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि वे परीक्षा की तैयारियों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। कक्ष निरीक्षकों आदि की व्यवस्था पहले से ही कर लें। ऑनलाइन निगरानी के लिए सभी बंदोबस्त किए जाएं। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों से लिखित में व्यवस्थाओं से संबंधित शपथपत्र भी लिया। इस अवसर पर सुमन यादव, रघुराज सिंह पाल, नाजर सिंह यादव, संतोष शाक्य, रमेश चंद्र यादव, राजेश यादव, मंजूषलता यादव, कृष्ण कुमार बघेल, सुदेश कुमार, आदि लोग मौजूद रहे।