फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Blowing up to 92 km speed, change weather

92 किमी की रफ्तार से आई आंधी, बदला मौसम

Fri, 28 Apr 2017 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Fri, 28 Apr 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
Blowing up to 92 km speed, change weather
22 मिनट तक आई आंधी में उखड़े पेड़ - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को लू के थपेड़ों से शाम को आई आंधी और बारिश राहत दे गई। सुबह से दोपहर तक तेज धूप और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया, लेकिन पसीने से तर लोगों को शाम को बारिश की बूंदों ने सुकून पहुंचाया। शाम 5 बजे 92 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी ने जिले में सैकड़ों पेड़ और होर्डिंग उखाड़ दिए। करीब 22 मिनट तक आई तेज आंधी के बाद गरज चमक के साथ बारिश शुरू हुई। करीब 1.2 मिमी बारिश ने ही तपिश खत्म कर दी।
विज्ञापन


गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन आंधी और बारिश के बाद एकाएक दस डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 21.3 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को 22 मिनट तक चली आंधी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। ताजमहल की दक्षिण पूर्वी मीनार पर बंधी पाड़ आंधी के कारण तेजी से हिलने लगी।
विज्ञापन


एएसआई और सीआईएसएफ ने पर्यटकों से आंधी के दौरान पाड़ से दूर रहने की हिदायत दी। तेज आंधी से बल्केश्वर में स्टेट बैंक के पास, पश्चिमपुरी, एमजी रोड, दयालबाग, बोदला रोड, सिकंदरा, आईएसबीटी, माल रोड, खंदारी, ट्रांसयमुना, फतेहाबाद रोड, ताजमहल के पास कई पेड़ और होर्डिंग उखाड़ दिए। बिजली के तारों पर कई पेड़ों के गिरने से देर रात तक आपूर्ति बाधित रही, वहीं बारिश के कारण भी कई जगह फाल्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी, अछनेरा, किरावली में भी शाम को आंधी और बारिश रही।मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को सुबह से बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी। दोपहर बाद फिर से आंधी और बारिश के आसार बन रहे हैं। रविवार तक गर्मी और लू से राहत मिलने के आसार हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बूंदाबांदी, आंधी की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed