{"_id":"67149d3ecd257e9a500bd716","slug":"bloody-conflict-between-two-families-for-land-elder-brother-murdered-nephew-condition-serious-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जमीन के लिए दो परिवारों में खूनी संघर्ष, बड़े भाई का कर दिया कत्ल...खून से लथपथ हुए भतीजे; हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जमीन के लिए दो परिवारों में खूनी संघर्ष, बड़े भाई का कर दिया कत्ल...खून से लथपथ हुए भतीजे; हालत गंभीर
Sun, 20 Oct 2024 11:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:33 AM IST
सार
खेत के बंटवारे को लेकर दो भाइयों को परिवार में खूनी संघर्ष हुआ। दोनों तरफ के लोग लामबंद हो गए। लाठी और डंडे लेकर एक दूसरे पर हमला बोल दिया गया। इस दौरान बड़े भाई का मार डाला।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के गांव आरोंज गढ़िया में रविवार सुबह खेत के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों में संघर्ष हो गया। दोनों के परिवार के सदस्य लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। जमकर बवाल हुआ। इस दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई का कत्ल कर दिया।
गिरीश बाबू और माया प्रकाश दोनों सगे भाई हैं। बताया गया है कि दोनों में सुबह से समय खेत के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इस घटना में दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और सरिया चले। इस घटना के बाद गांव में पहुंची पुलिस चार लोगों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर आई। जहां चिकित्सक ने गिरीश बाबू को मृत घोषित कर दिया।
वहीं मृतक के बेटे रामनरेश और शुभ नरेश के साथ ही उसके छोटे भाई के बेटे भूपेंद्र उर्फ रामू का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।