{"_id":"698e1802a4533c68ca036c1f","slug":"bloody-clash-between-two-parties-over-closure-of-canal-in-agra-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सीकरी में नहर की गूल बंद किए जाने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, डेढ़ दर्जन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सीकरी में नहर की गूल बंद किए जाने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, डेढ़ दर्जन लोग घायल
Thu, 12 Feb 2026 11:42 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:42 PM IST
सार
आगरा में नहर की गूल बंद किए जाने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठी-चलने के साथ पथराव हुआ। मारपीट में डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
हमले में घायल लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी के ग्राम सुपहरा में बृहस्पतिवार देर रात्रि नहर की गूल को बंद किए जाने पर दो पक्षों में टकराव हो गया। मारपीट और लाठी डंडे चलने के बाद पथराव हुआ। इसमें डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। बता दें नहर की गूल बंद किए जाने से कुछ किसानों के सामने सिंचाई की समस्या गहरा रही थी।
उक्त संबंध में किसानों ने उप जिलाधिकारी किरावली को एक शिकायती पत्र भी दिया है। इसी पर दूसरे पक्ष ने देर रात्रि झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से गंभीर घायलों को उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है।
बता दें दोनों पक्षों में सुबह भी इसी गूल को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसमें पुलिस ने एक पक्ष के विष्णु व सुभाष और दूसरे पक्ष के लीलाधर को शांति भंग में कार्रवाई कर सक्षम न्यायालय में भेजा गया था। संघर्ष में घायल हुए लोग में पहले पक्ष के शनि पुत्र रामेश्वर, हरिशंकर पुत्र ख्याली राम, नीलम पत्नी हरिशंकर, बबलू पुत्र बिपति राम, साहब सिंह पुत्र बाबूलाल, दिगंबर पुत्र ख्यालीराम, ख्याली राम पुत्र बाबूलाल, सपना पत्नी प्रीतम सिंह, फतेह सिंह पुत्र मुंशीलाल घायल हैं। दूसरे पक्ष के आशा पत्नी प्रदीप कुमार, वीरेंद्र सिंह पुत्र तेज सिंह, लोंगा देवी पत्नी नेत्रपाल, सीमा देवी पत्नी पदम सिंह, कंचन पत्नी ओमप्रकाश, प्रदीप कुमार पुत्र बहादुर सिंह, बहादुर सिंह पुत्र हाकिम सिंह घायल हुए हैं।