फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bloodied dead body of young man was found lying in an empty plot in Agra

UP: रात में खाना खाते समय आया फोन...अड्डे पर आओ, थाली छोड़ चला गया; सुबह इस हाल में मिला शव, देखकर कांप गई रूह

Wed, 19 Jul 2023 04:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 19 Jul 2023 04:02 PM IST
सार

UP: रात में खाना खाते समय युवक के पास फोन आया...अड्डे पर आओ। वह थाली छोड़ निकल गया। सुबह इस हाल में मिला शव कि देखकर लोगों की रूह कांप गई। 

विज्ञापन
bloodied dead body of young man was found lying in an empty plot in Agra
कॉल। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में युवक का लहूलुहान शव खाली प्लॉट में पड़ा मिला। घर वालों ने देखा तो चीख पुकार मच गई। मंगलवार की सुबह सूचना पर पहुंची डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। परिजन ने साथियों पर हत्या करने का शक जाहिर किया है।

विज्ञापन


घटना डौकी थाना क्षेत्र के कुंडौल गांव की है। गांव निवासी रोहित उर्फ बड़े (21) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। वह रोहित ईंट भट्ठा में बेलदारी का काम करता था। उसका शव घर से करीब 400 मीटर की दूरी पर खाली भूखंड में पड़ा मिला। पास में ही बीयर की खाली बोतलें, नमकीन के खाली पाउच पड़े थे।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में आतंकी होने की सूचना: मथुरा जंक्शन छावनी में तब्दील; दो संदिग्ध ट्रेन से उतारे गए
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन ने बताया कि रोहित उर्फ बड़े पुत्र साहूकार धाकरे अविवाहित था। सोमवार की शाम मजदूरी करके घर लौटा था। खाना खाने के दौरान उसके पास कॉल आई। इसके बाद वह घर से निकल गया। कई घंटे तक नहीं लौटा तो रात करीब 8:30 बजे पिता ने उसके मोबाइल पर कॉल किया। फोन तो उठ गया लेकिन रोहित के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़ेंः- ऐसे आई मौत: आंखों के सामने पांच मिनट तक तड़पता रहा भाई, चाहकर भी ना बचा सका जान, खौफनाक मंजर देख कांप गई रूह

परिजन सुबह तलाश करने निकले तो गांव के मैरिज होम के पीछे खाली प्लॉट में उसका लहूलुहान शव मिला। सूचना पर एसीपी फतेहाबाद आनंद कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पिता ने उसके साथियों पर ही शक जाहिर किया है। एसीपी फतेहाबाद ने बताया कि मृतक बेलदारी का काम करता था। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के साथियों से घटना की बाबत पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed