{"_id":"66efcfdfd5ea3acacf03e545","slug":"blood-was-dripping-from-the-sack-panic-spread-among-people-when-police-opened-it-everyone-shocked-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बोरी से टपक रहा था खून, लोगों में फैली दहशत...पुलिस ने खोलकर देखा, तो सभी रह गए हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बोरी से टपक रहा था खून, लोगों में फैली दहशत...पुलिस ने खोलकर देखा, तो सभी रह गए हैरान
Sun, 22 Sep 2024 01:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 22 Sep 2024 01:35 PM IST
सार
सड़क किनारे पड़े प्लास्टिक के बोरी से खून टपक रहा था। लोगों ने जब ये दृश्य देखा तो दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब बोरी को खेलकर देखा तो उसके अंदर से मुर्गे और अन्य जानवरों के अवशेष मिले।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में रेलवे स्टेशन से लेबर कॉलोनी को जोड़ने वाले पुल पर शनिवार सुबह से सड़क किनारे एक प्लास्टिक की बोरी पड़ी हुई थी। बोरी से खून रिस रहा था। जिसे सुबह से तो सभी अनदेखा किया। शाम को गणेशजी का डोला उसी मार्ग से निकलना था। डोला निकलने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई।
मौके पर मौजूद लोग बोरी में मानव शव होने की बात कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने उसे बोरी को खुलवाया तो उसमें मुर्गे और अन्य जानवरों के अवशेष का कचरा मिला। पुलिस ने बोरी को मौके से हटवाकर कचरे में फिकवा दिया। थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि रेलवे रोड चौकी से पुलिस मौके पर भेजी गई थी। बोरी में सिर्फ पशुओं के अवशेष मिले हैं।