फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Blood donated in the camp of Amar Ujala Foundation

अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में महादानियों ने बढ़ाए कदम

Mon, 01 Oct 2018 11:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 01 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Blood donated in the camp of Amar Ujala Foundation
अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर के महादानी। - फोटो : अमर उजाला

आगरा में अमर उजाला फाउंडेशन की मरीजों के लिए रक्त जुटाने की मुहिम में 178 लोग सहयोगी बने। विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला कार्यालय सिकंदरा, एसएन मेडिकल कालेज ब्लड बैंक और जिला अस्पताल ब्लड बैंक में लगाए गए शिविर में 53 यूनिट रक्त जमा हुआ। ये रक्त लावारिस मरीज, एनमिक गर्भवती महिलाएं, कैंसर, थैलेसीमिया के मरीजों के इलाज में उपयोग किया जाएगा।

विज्ञापन


शिविर में एसएन ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. नीतू चौहान, जिला अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नरेंद्र शर्मा, डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ. सुरेंद्र सिंह, प्रमोद बघेल, दामोदर सिंह, अमित कुलश्रेष्ठ, अनवर खान, शिवानी, आराधना, अरुण कुमार का योगदान रहा। । वहीं मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, कासगंज समेत कई अन्य स्थानों पर भी अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर लगाए गए।
विज्ञापन


पत्नी, बेटी के साथ करने आए रक्तदान

रक्तदान को उत्साह ऐसा कि कमला नगर राधाविहार निवासी मुकेश जौहरी अपनी पत्नी मोनिका, बेटी निमिषा के साथ दूसरी बार रक्तदान करने आए। मुकेश जौहरी व्यक्तिगत आठ बार रक्तदान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमला नगर के सचिन बंसल दसवीं बार और चंद्रवीर सिंह ने चौथी बार रक्तदान किया। नगर स्काउट मास्टर शिव कुमार शर्मा, डॉ. ललितेश यादव, विवेक भल्ला, चंद्रवीर सिंह, नवल किशोर मदान, आशीष अग्रवाल, सचिन जैन जैसे भी महादानी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed