फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Blood component separation unit has been waiting for license for a year

Agra News: ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट को साल भर से लाइसेंस का इंतजार

Thu, 14 Dec 2023 01:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 14 Dec 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Blood component separation unit has been waiting for license for a year
कासगंज। जिले में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट बनकर तैयार है, लेकिन शुरू होने के लिए उसे लाइसेंस का इंतजार है। करीब एक साल बीत गया लेकिन अब तक लाइसेंस नहीं मिलने के कारण यह अब तक शुरू नहीं हो सकी है। नौ माह पूर्व मशीनें आ गई हैं लेकिन इनके चालू नहीं होने से जरूरतमंद मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में अभी तक ब्लड बैंक की ही सुविधा है। इसमें जमा होने वाले रक्त की एक यूनिट एक ही व्यक्ति के काम आ सकती है। ब्लड से प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, पीआरबीसी और क्रॉयोप्रेसीपिटेट कंपोनेंट को अलग करके प्रयोग में लाने के लिए शासन से जिला अस्पताल में इस यूनिट की स्थापना को मंजूरी दी गई। इसके लिए शासन से 26 लाख रुपये का बजट अवमुक्त किया गया था। इसका निर्माण कार्य दिसंबर 2022 तक कार्य पूरा होना था। भवन के साथ बिजली फिटिंग का कार्य भी पूरा करा तय समय में कर लिया गया। बीते वर्ष मार्च के पहले सप्ताह में मशीनें आ गईं थी। इनमें पांच छोटी व एक बढ़ी मशीन शामिल है। हालांकि यूनिट अभी चालू नहीं हो सकी है, जिससे मरीजों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed