फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up block chief election 2021 agra Candidates filed nomination in Agra and Mathura

ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: प्रत्याशियों ने नामांकन किया दाखिल, जानें कौन-कहां से है मैदान में

Thu, 08 Jul 2021 03:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Jul 2021 03:22 PM IST
सार

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: आगरा और मथुरा जिलों में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन गुरुवार सुबह 11 बजे से शुरू हो गए। दोपहर तीन बजे तक सभी ब्लॉक पर नामांकन पत्र जमा किए गए। 10 जुलाई को मतदान होगा। जानें किसने कहां से किया नामांकन....
 

विज्ञापन
up block chief election 2021 agra Candidates filed nomination in Agra and Mathura
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: एत्मादपुर ब्लॉक पर प्रत्याशी और समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में 1257 क्षेत्र पंचायत सदस्य 15 ब्लॉक प्रमुख चुनने के लिए मतदान करेंगे। भाजपा और सपा ने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। बुधवार को पर्चा खरीदने के लिए प्रत्याशियों का ब्लॉक पर जमघट लगा रहा। गुरुवार को ब्लॉक कार्यालय पर नामांकन दाखिल किए गए। नामांकन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। 

विज्ञापन


एत्मादपुर से भाजपा प्रत्याशी इती सिंह पत्नी अवधेश सिंह ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। इती सिंह पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन की पुत्रवधू हैं। इनके नामांकन के दौरान विधायक रामप्रताप सिंह चौहान, भानू महाजन, यादवेन्द्र शर्मा, नीरज गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


जगनेर में दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन
जगनेर ब्लाक कार्यालय पर भाजपा के ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी वीरेंद्र तोमर और निर्दलीय प्रत्याशी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने अपना नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर रामप्रवेश सिंह को सौंपा। जगनेर में कुल दो प्रत्याशियों ने तीन सेट खरीदे थे, जिनको गुरुवार दोपहर को जमा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिनाहट से भाजपा प्रत्याशी सत्यवीर भदौरिया ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान विधायक रानी पक्षालिका सिंह मौजूद रहीं। खंदौली ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। फतेहाबाद ब्लॉक से प्रियंका गुर्जर, फतेहपुर सीकरी में मंजू देवी चाहर और अछनेरा ब्लॉक से गायत्री देवी पत्नी महाराज सिंह ने नामांकन किया है। 

मथुरा में इन्होंने किया नामांकन
मथुरा के बलदेव ब्लॉक से राष्ट्रीय लोकदल नेता (रालोद) के नेता अनिल भंरगर ने नामांकन किया है। गोवर्धन ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र चौधरी और निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी देवी पत्नी प्रीतम सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। 

फरह ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी नीति सिंह मैदान में है। उन्होंने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। नौहझील ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी सुमन राजेश चौधरी ने पर्चा भरा है। 

कासगंज और एटा
कासगंज ब्लॉक से भाजपा के जसवीर सिंह ने नामांकन किया है। वह समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। नामांकन को देखते हुए ब्लॉक पर कड़ी सुरक्षा रही। 

एटा जिले के सकीट ब्लॉक से सपा प्रत्याशी पायल यादव ने नामांकन किया। अलीगंज ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी रेखा शाक्य ने पर्चा भरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed