फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   block education officers salary hold for delay in Aadhar card verification of students in Agra

Agra News: विद्यार्थियों के आधार कार्ड सत्यापन में ढिलाई, बीएसए ने 11 बीईओ का वेतन रोका

Sun, 17 Jul 2022 08:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Jul 2022 08:26 PM IST
सार

डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से विद्यार्थियों के सत्यापन में लापरवाही सामने आई है। इस पर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन रोक दिया है। 

विज्ञापन
block education officers salary hold for delay in Aadhar card verification of students in Agra
बीएसए कार्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के 11 ब्लॉकों में परिषदीय विद्यालयों में नामांकित विद्यार्थियों के आधार कार्ड सत्यापन में ढिलाई पर खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के वेतन रोक दिए हैं। संबंधित ब्लॉकों में 90 फीसदी से कम विद्यार्थियों के आधार का सत्यापन हो पाया है। शासन के निर्देश पर नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। 

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी के मुताबिक परिषदीय विद्यालयों में चल रही विभागीय योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को पारदर्शिता के साथ मिले, इस उद्देश्य से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से विद्यार्थियों का सत्यापन कराया जा रहा है। जिले में कुल 2,49,365 विद्यार्थियों का नामांकन 16 जुलाई तक हुआ है। 

विज्ञापन

इन ब्लॉकों में प्रगति धीमी

बीईओ के माध्यम से विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को सौ फीसदी विद्यार्थियों के आधार सत्यापित कराने के निर्देश दिए गए हैं। 11 ब्लाकों (बीईओ बरौली अहीर, नगर क्षेत्र, अकोला, जगनेर, खेरागढ़, खंदौली, फतेहाबाद, बिचपुरी, अछनेरा, फतेहपुर सीकरी व सैंया ) में प्रगति कम है, इन ब्लॉकों के बीईओ का वेतन रोका गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापकों को कड़ी चेतावनी

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बीईओ ने उन विद्यालयों की सूची मांगी है, जिसमें आधार सत्यापन का काम धीमा चल रहा है। प्रधानाध्यापकों को कड़ी चेतावनी दी गई है और सौ फीसदी नामांकित विद्यार्थियों का आधार सत्यापित कराने के निर्देश दिए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed