{"_id":"66aa9e3f03152de4f209c984","slug":"block-education-officer-tell-how-many-inspections-were-done-in-july-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-121650-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खंड शिक्षाधिकारी बताएं जुलाई में कितने किए निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खंड शिक्षाधिकारी बताएं जुलाई में कितने किए निरीक्षण
Thu, 01 Aug 2024 01:57 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 01 Aug 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। महानिदेशक स्कूली शिक्षा की नाराजगी के बाद बीएसए दीपिका गुप्ता ने जिले के खंड शिक्षाधिकारियों से जुलाई में किए गए निरीक्षणों की जानकारी मांगी है। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों से कहा कि वे जुलाई के महीने में किए गए निरीक्षण और कार्रवाई की रिपोर्ट उनके कार्यालय को दें।
शासनादेश के तहत खंड शिक्षाधिकारियों को प्रत्येक महीने में 20-20 स्कूलों का निरीक्षण करना होता है। लेकिन खंड शिक्षाधिकारी मानक के अनुसार निरीक्षण करते नहीं हैं। यही कारण है कि शिक्षक स्कूलों में लापरवाही करते हैं और गायब रहते हैं। बीएसए दीपिका गुप्ता ने खंड शिक्षाधिकारियों के मानक के अनुसार निरीक्षण की जानकारी के लिए उनसे जुलाई में किए गए निरीक्षणों और कार्रवाई का विवरण मांगा है। बीएसए दीपिका गुप्ता ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने निरीक्षणों की रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराएं। वहीं निर्देश दिए हैं कि अगस्त में सभी शासनादेश के तहत निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।