{"_id":"9125f67da1033accca8d836a5696218d","slug":"block-chief-election-spearheaded-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख चुनाव में सपा का झंडा बुलंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख चुनाव में सपा का झंडा बुलंद
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Mon, 08 Feb 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्विरोध निर्वाचन और नाम वापसी के बाद जिले के आठ ब्लाकों में रविवार को प्रमुख पद के लिए मतदान हुआ। शाम तक सभी आठ सीटों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए। चुनाव में समाजवादी पार्टी ने छह सीटों जीती और भाजपा को एक ही सीट पर संतोष करना पड़ा। एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी को मिली है।
फतेहाबाद में सपा के राकेश धनगर ने प्रतिद्वंद्वी सोरन सिंह को 21 वोटों से हराया। मतगणना के बाद राकेश धनगर को विजयी घोषित कर दिया गया। पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुए मतदान के पहले घंटे में 57 वोट पड़े। पौने दो बजे तक 99 वोट डाले जा चुके थे। एक वोट के लिए प्रशासन को आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। दो बजकर 10 मिनट पर मतदान संपन्न हुआ। तीन बजे मतगणना शुरू हुई। इसमें राकेश धनगर को 60 और सोरन सिंह को 39 वोट मिले। जबकि एक वोट निरस्त हो गया।
अछनेरा में भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवी दो वोटों से विजयी घोषित की गईं। सांसद चौधरी बाबूलाल के भाई महाराज सिंह की पत्नी गायत्री देवी ने सपा नेता ओपी नौहवार की पत्नी शीला देवी को पराजित किया। गायत्री देवी को 50 और शीला देवी को 48 वोट मिले। इस सीट पर सांसद चौधरी बाबूलाल की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। बाबूलाल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में गहरा जख्म खाकर बैठे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उनके पुत्र राकेश चौधरी मैदान में थे लेकिन सपा प्रत्याशी कुशल यादव ने उन्हें करारी शिकस्त दी थी। एआरओ आरबी सिंह ने गायत्री देवी को जीत का प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन
एत्मादपुर में सपा समर्थित राजाबेटी बघेल 67 वोट से जीतीं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी संगीता कुलश्रेष्ठ को मात दी। सैंया में सपा समर्थित प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह ने दो मतों से जीत हासिल की। उन्हें 42 मत मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्रीकांत त्यागी को 40 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी महेश त्यागी को एक भी मत नहीं मिला। मानवेंद्र सिंह 2001 में निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने गये थे। 2006 में महिला सीट होने से उनकी की पत्नी विमलेश सिंह ब्लॉक प्रमुख रहीं थीं। बरौली अहीर में निर्दलीय गीत देवी ने जीत हासिल की। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में गीत देवी को घर तक पहुंचाया।
पिनाहट में सपा के सुग्रीव चौहान 25 मतों से विजयी घोषित किए गए। उन्हें 44 मत मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के राजेंद्र प्रसाद को 19 मत मिले। अकोला में सपा के ओंकार सिंह 67 मतों से जीते। खेरागढ़ में सपा की सुनीता सिंह 18 मतों से जीतीं। कुल 77 मतों में उन्हें 47 मत, निकटतम प्रतिद्वंद्वी मंजू देवी को 29 मत मिले। जबकि एक मत निरस्त कर दिया गया।
ये जीत गए थे निर्विरोध
ब्लाक जीते प्रत्याशी
खंदौली जगवीर सिंह तोमर
बिचपुरी यशपाल राणा
जगनेर लक्ष्मण सिंह
शमसाबाद सीमा
बाह होरीलाल
नामांकन वापसी के बाद ये जीते
ब्लाक जीते प्रत्याशी
फतेहपुर सीकरी चौधरी टीकम सिंह
जगनेर लक्ष्मन सिंह गुर्जर
मतदान के बाद जीते प्रत्याशी
ब्लाक जीते प्रत्याशी
फतेहाबाद राकेश धनगर
खेरागढ़ सुनीता सिंह
सैंया मानवेंद्र सिंह
अछनेरा गायत्री देवी
एत्मादपुर राजाबेटी बघेल
अकोला ओंकार सिंह
पिनाहट सुग्रीव चौहान
बरौली अहीर गीत देवी