{"_id":"60e482578ebc3ebc791a38ae","slug":"block-chief-election-sounded-notification-issued-kasganj-news-agr498770632","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनाव का बजा बिगुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनाव का बजा बिगुल
विज्ञापन
कासगंज। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो जाने के बाद अब ब्लॉक प्रमुख के चुनाव का बिगुल बज गया है। राज्य निर्वाचक आयोग के अधिसूचना जारी करने के बाद जिला प्रशासन ने भी चुनाव की अधिसूचना को जारी कर दिया है। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू होकर तीन दिन में पूरी हो जाएगी। चुनाव संबंधी सभी कार्य विकास खंड कार्यालय परिसर में संपन्न होंगे।
पंचायत चुनाव की मतगणना दो मई को संपन्न हुई थी। मतगणना को दो माह से अधिक का समय हो गया है। चार दिन पहले जिला पंचायत अध्यक्ष के पद का चुनाव हुआ था। इस चुनाव के बाद जल्द ही ब्लॉक प्रमुख के चुनाव होने की संभावना जताई जा रही थी। सोमवार को निर्वाचन आयोग ने ब्लॉक प्रमुख की अधिसूचना को जारी किया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने अधिसूचना को जारी कर दिया। जिला में ब्लॉक प्रमुख के सात पद हैं। इन पदों के लिए 579 क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही राजनीतिक सरगर्मियां भी बढ़ गई है।
यह रहेगा चुनाव कार्यक्रम
नामांकन 8 जुलाई सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच 8 जुुलाई दोपहर 3 बजे से कार्य की समापित तक
नामांकन वापसी 9 जुलाई सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
मतदान 10 जुलाई सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
मतगणना 10 जुलाई दोपहर 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक
यह है आरक्षण की स्थिति
पटियाली-महिला
सिढपुरा- अनुसूचित जाति महिला
सोरों-पिछड़ा वर्ग महिला
गंजडुंडवारा, कासगंज, अमांपुर-अनारक्षित
सहावर- पिछडा वर्ग
वर्जन
ब्लॉक प्रमुख के पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनाव संबंधी सभी प्रक्रिया ब्लॉक कार्यालयों पर संपन्न होगी। -श्रवण कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी