{"_id":"692e0237761c5351a9018195","slug":"blo-suffered-a-heart-attack-was-on-duty-at-sir-agra-news-c-25-1-agr1008-930624-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बीएलओ को पड़ा हार्ट अटैक, एसआईआर में लगी है ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बीएलओ को पड़ा हार्ट अटैक, एसआईआर में लगी है ड्यूटी
एसआईआर: एसएन में हार्ट अटैक के शिकार बीएलओ राजेन्द्र सिंह का हाल जानने पहुंचे नायब तहसीलदार दय
Link Copied
बाह। जैतपुर के मढै़या जयसिंह गांव में एसआईआर में नियुक्त बीएलओ मलियाखेड़ा के राजेंद्र सिंह को हार्ट अटैक पड़ गया। तबियत बिगड़ने पर उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती कराना पड़ा है। राजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को तहसील मुख्यालय पर एसआईआर की समीक्षा बैठक में शामिल होकर घर लौट रहे थे। जैतपुर में पहुंचे पर अचानक सीने में दर्द उठा, घबराहट हुई। जैतपुर में दवा ले ली थी। आराम नहीं मिलने पर एसआईआर में सहयोगी अभिषेक की मदद से बाह सीएचसी पर पहुंचे। जहां से एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि अब तबियत में सुधार है। इससे पहले जनवरी महीने में भी हार्ट अटैक आया था। इलाज चल रहा था। चिकित्सकों ने बताया है कि दूसरा अटैक आया है। काम के दबाव या कोई और परेशानी होने से इन्कार किया है। सहयोगी अभिषेक ने बताया कि पहले से ही हृदय रोग से पीडि़त हैं। एसआईआर संबंधी कोई समस्या नहीं है। इधर रविवार की रात बाह के नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा पहुंचे। बीएलओ राजेंद्र सिंह की तबियत के बारे में जानकारी हासिल की। उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। संवाद
एसआईआर: एसएन में हार्ट अटैक के शिकार बीएलओ राजेन्द्र सिंह का हाल जानने पहुंचे नायब तहसीलदार दय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।