फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   blinkers will be careful in fog on the expressway

एक्सप्रेसवे पर कोहरे के दौरान हादसों को रोकने के लिए होने जा रहा ये काम

Mon, 10 Dec 2018 04:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 10 Dec 2018 04:16 PM IST
विज्ञापन
blinkers will be careful in fog on the expressway
यमुना एक्सप्रेसवे
सर्दी के साथ ही कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। अभी आगरा शहर में तो गनीमत है लेकिन बाहरी क्षेत्रों में वाहन चालकों को सुबह-शाम कोहरे से दिक्कत होने लगी है। कोहरे में एक्सप्रेसवे पर सफर और भी खतरनाक हो जाता है। आने वाले दिनों में कोहरा और घना होगा। 
विज्ञापन


फर्राटा भरने वाले एक्सप्रेसवे पर एक कदम भी चलना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसों को रोकने के लिए मंडलायुक्त अनिल कुमार ने ब्लिंकर्स लगाने के लिए और अन्य दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर उचित स्थानों पर ब्लिंकर्स (जलने-बुझने वाली लाल बत्ती) लगाए जाएंगे। ताकि कोहरे में वाहनों को एक्सप्रेसवे की रेलिंग या डिवाइडर से टकराने से रोका जा सके। वाहन चालकों को एक्सप्रेसवे पर घुमाव आदि का भी दूर से आभास हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

टोल बूथ पर लगेंगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम

टोल बूथ पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए जाएंगे। इसके माध्यम से वाहन चालकों को दुर्घटना होने के बारे में सूचित किया जाएगा। साथ ही उन्हें सावधानीपूर्वक चलने की नसीहत दी जाएगी। पेट्रोलिंग की संख्या भी बढ़ाई जाएगी, जिससे कि कोहरे में यदि कोई हादसा हो गया तो लोगों को समय पर मदद मिल सके। 

एक्सप्रेसवे पर अभी जो माइलस्टोन लगे हैं, उसमें मीटर के माइलस्टोन के ऊपर किमी को भी प्रदर्शित किया जाए। ताकि वाहन चालकों को अपनी लोकेशन का सही पता चल सके। हादसे की स्थिति में जब वह किसी को सूचना दें तो माइलस्टोन के हिसाब से अपनी लोकेशन बता सकें, इससे मददगार को पहुंचने में आसानी होगी। यह कार्य आगरा विकास प्राधिकरण और यूपीडा को करना होगा। 

टोल पर्ची पर अंकित होगा आपातकालीन नंबर

टोल बूथ पर वाहन चालकों को दी जाने वाली पर्ची पर आपातकालीन नंबर अंकित होगा, जिससे दुर्घटना की स्थिति में वाहन चालकों द्वारा सहायता प्राप्त की जा सके। टोल बूथ व एक्सप्रेसवे के विभिन्न बिंदुओं पर यूपी 100 का व्हाट्सएप नंबर 7570000100 और एसएमएस नंबर 7233000100 अंकित होगा।

ब्रेक लाइट खराब होने पर होगी कार्रवाई

ट्रैक्टर, ट्रक आदि पर बहुधा देखा गया है कि ब्रेक लाइट क्षतिग्रस्त रहती हैं। ऐसी स्थिति में कोहरे के दौरान पीछे से टक्कर की आशंका अधिक रहती है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा समय-समय पर ऐसे वाहनों की जांच के लिए निर्देशित किया गया है। यह जांच टोल प्लाजा पर ही होगी। ऐसे में कार्रवाई तो होगी ही, साथ ही टोल प्लाजा पर चमकीला टेप रखा जाए, जोकि वाहनों के पीछे लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed