{"_id":"5a4b95504f1c1b0e788b62b0","slug":"blast-in-house-of-aliganj-etah-by-crackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटाः घर में जमा थी आतिशबाजी, एक धमाके ने कर दिया ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटाः घर में जमा थी आतिशबाजी, एक धमाके ने कर दिया ये हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगंज (एटा)
Updated Tue, 02 Jan 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
बम
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के अलीगंज में एक थैले में रखे देसी बम के जमीन पर गिरने से विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आकर महिला झुलस गई और मकान की दीवार में भी दरार आ गई। महिला को गंभीर हालत में अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र से सैफई रेफर कर दिया गया।
एटा में थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव ढिवइया अख्तयारपुर निवासी सुमनलता पत्नी सुरजीत सोमवार सुबह करीब ग्यारह बजे घर पर सफाई कर रही थी। तभी देसी बम से भरा थैला खूंटी से नीचे गिर गया और बम चल गए और विस्फोट हो गया।
इस दौरान आग की चपेट में आकर सुमनलता झुलस गई। अचानक तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। महिला को आनन-फानन में अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे प्रथम उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वही देसी बम के धमाके से मकान की दीवार में दरार आ गई और घर में रखा टिनशेड धमाके से जमीन पर गिर गया। धमाके की तेज आवाज सुनकर गांव मे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। वहीं मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस धमाके वाले विस्फोटक पदार्थ की जांच कर रही है।