फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   blast in agra a vehical carrying crackers

पटाखों से भरी डीसीएम में धमाके के साथ लगी आग, लोगों ने दहशत में गुजारी रात

Mon, 16 Oct 2017 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 16 Oct 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
blast in agra a vehical carrying crackers
धमाका - फोटो : अमर उजाला
आगरा में थाना सदर बाजार के सेवला पर रविवार मध्य रात बाद पटाखों से लदी डीसीएम में आग लग गई। पटाखों द्वारा आग पकड़े जाने से तेज धमाके होने लगे। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। वहीं डीसीएम चालक मौके से भाग निकला। डीसीएम में लगी आग को बुझाने के लिए अग्निशमन दमकलें मौके पर पहुंचीं। 
विज्ञापन


बताया गया है कि रविवार को देर रात आगरा-ग्वालियर राजमार्ग पर सेवला पर डीसीएम में अचानक आग लग गई। आग लगने के साथ ही डीसीएम में लदे बारूद (आतिशबाजी) ने आग पकड़ ली और तेज धमाके होने लगे। इसी दौरान डीसीएम का चालक गाड़ी से कूदकर भाग जाने में सफल रहा।
विज्ञापन


आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं आग लगने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आग की लपटें तेज हो गईं तो हजारों लोगों की जान संकट में फंसी। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी तथा थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीएम में लगी आग को बुझाने की सूचना पर अग्निशमन दमकलें मौके पर पहुंच गईं और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस डीसीएम में आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed